भारत में ऑपरेशनल क्षमताएं दिखाएंगे अमेरिका के एफ-18 लड़ाकू विमान, नौसेना बना रही है खरीद की योजना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 मई 2022। अमेरिका के दो बोइंग एफ/ए-18ई सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान अपनी ऑपरेशनल क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए गोवा में एक नौसेना केंद्र पर पहुंचे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने सोमवार को बताया कि भारतीय नौसेना अपने स्वदेशी विमान वाहक (आईएसी) विक्रांत के लिए इन युद्धक जेट विमानों का एक बेड़ा खरीदने की योजना बना रही है। इन विमानों का प्रदर्शन इस सप्ताह गोवा में नौसेना के एयर स्टेशन आईएनएस हंसा पर तट आधारित टेस्ट फैसिलिटी (एसबीटीएफ) पर शुरू होगा। रिपोर्ट के अनुसार दोनों लड़ाकू विमान 20 मई को भारत पहुंचे थे। इनके उड़ान परीक्षण एक सप्ताह से अधिक समय तक चलने की संभावना है। इससे पहले जनवरी में भारतीय नौसेना की ओर से राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों के फ्लाइट ट्रायल आयोजित किए गए थे।

आईएसी विक्रांत के लिए लड़ाकू विमान खरीदना चाहती है नौसेना
भारतीय नौसेना आईएसी विक्रांत के लिए लड़ाकू विमानों का एक बेड़ा खरीदने की योजना बना रही है जो इस साल अगस्त में कमीशन हो सकता है। चार साल से अधिक समय पहले नौसेना ने अपने इस विमान वाहक के लिए 57 युद्धक विमानों की खरीद करने की प्रक्रिया शुरू की थी। सौदे के लिए राफेल (फ्रांस), एफ-18 सुपर हॉर्नेट (अमेरिका), एमआईजी-29के (रूस) और ग्रिपेन (स्वीडन) दौड़ में थे।

वर्तमान में भारतीय नौसेना अपने विमान वाहक आईएनएस विक्रमादित्य के लिए रूसी मिग-29के लड़ाकू विमानों का संचालन कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि डेक आधारित लड़ाकू जेट विमानों की खरीद करने के लिए नौसेना की ओर से जारी सूचना पाने के लिए अनुरोध में यह जानकारी मांगी गई थी कि कंपनियां भारत के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (टीओटी) को किस स्तर पर साझा करने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Next Post

महंगाई का डबल डोज: इस साल भी महंगे होंगे सभी कंपनियों के प्री-पेड प्लान, 12% तक बढ़ सकती हैं कीमतें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 मई 2022। 2016 से पहले देश में कई सारी टेलीकॉम कंपनियां थीं, बावजूद उसके कंपनियों के प्लान सस्ते नहीं थे। 2016 में जियो के आने के बाद एक क्रांति हुई और अचानक से फ्री डाटा प्लान, फ्री कॉलिंग की बाढ़ आ गई। जियो […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड