मतदान केंद्रों को लाइव देखेंगे रायपुर और दिल्ली के अफसर, गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत पहुंचेंगे अधिकारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में ऐसा पहली बार है कि चुनाव का लाइव प्रसारण रायपुर और दिल्ली के अफसर देख सकेंगे। 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर अफसर नजर रखेंगे। किसी भी जगह पर विवाद की स्थित बनी वहां तुरंत पहुंचेंगे। इस दौरान रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने विधानसभा के परिपेक्ष्य में बलौदाबाजार विधानसभा के रायपुर जिले के अंतर्गत चुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। यह बैठक तिल्दा जनपद पंचायत के सभाकक्ष में हुई।

कलेक्टर ने कहा कि सभी सेक्टर के निर्वाचन और पुलिस अधिकारी अपने मतदान केन्द्रों का दौरा करें। पेयजल महिला-पुरूष शौचालय सहित आधारभूत व्यवस्थाएं का इंतजाम करें। यह देखे की किसी मतदान केन्द्र में पिछले चुनाव के समय में किसी प्रकार की गड़बड़ी या अशांति की स्थिति निर्मित ना हुई हो। 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों से होने वाली लाइव प्रसारण के लिए मतदान केन्द्रों में नेटवर्क की जांच करें। डॉ भुरे ने कहा कि सभी सेक्टर ऑफिसर ईवीएम मशीन की संचालन की स्थिति और प्रक्रिया का अच्छी तरह परीक्षण कर लें, मतदान के समय में कोई भी ईवीएम के कारण कोई बाधा ना आए। सभी सेक्टर अधिकारी अपने मतदान दल के सदस्यों का नंबर अपने पास रखें। मोबाइल हर स्थिति में चालु रखें, इससे आपसी संपर्क बना रहे। उन्होंने कहा कि मतदान के एक दिन पहले देर शाम या रात को अपने सेक्टर के मतदान दलों से जाकर मुलाकात करें। 

कलेक्टर ने कहा कि मतदान शुरू होने से पहले अपने एरिया के सेक्टर ऑफिसर अपने मतदान केन्द्र में पहले और मॉकपोलिंग करवा लें। यह प्रकिया जितनी अच्छी होगी मतदान का कार्य भी उतना अच्छा होगा। डॉ भुरे ने कहा कि यह भी अच्छी तरह से सुनिश्चित करें कि सभी मतदान केन्द्रों में मॉकपोलिंग डिलीट हो जाए। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखें की रिजर्व ईवीएम सुरक्षित स्थान और सुरक्षा बलों के दायरे में रहे। बैठक में सभी सेक्टर अधिकारियों ने कलेक्टर को अपने मतदान केंद्रों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Next Post

सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के परिवार और उनके बहनोई को आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के परिवार को आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ईडी ने अब मेरे परिवार को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप