साहू के ठिकानों से 300 करोड़ बरामद होने पर कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, कहा- हमारा कोई लेना-देना नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 दिसंबर 2023। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 300 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिलने के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा लगातार कांग्रेस पार्टी पर निशाना साध रही है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है। उसका साफ कहना है कि पार्टी का इन रुपयों से कोई लेना-देना नहीं है। 

कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना नहीं
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि भाजपा इस मामले को बेमतलब में कांग्रेस पार्टी से जोड़ रही है। अगर कहीं से बेहिसाब पैसा बरामद हुआ है तो उससे जुड़े व्यक्ति से पूछताछ की जाए। इससे न तो कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना है और न ही इसकी सदस्यता से।

उन्होंने आगे कहा कि जिनके ठिकानों से नकदी बरामद हुई है, वो एक कारोबारी हैं। यह मामला व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस पार्टी का व्यवसाय से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार को सच्चाई सामने लानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी से इस मामले को जोड़ना हमेशा की तरह भाजपा की रणनीति में से एक है। उन्होंने कहा कि लोगों को भी दिखेगा कि यह भाजपा के प्रचार करने का एक टूल है। 

सरकार को जांच करनी चाहिए
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस मामले से कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। सरकार को जांच करनी चाहिए और पता लगाना चाहिए कि यह किसका पैसा है।

Leave a Reply

Next Post

'रोहित बाहर इंतजार कर रहे...', भारतीय टीम मैनेजमेंट की इस परेशानी को सुनील गावस्कर ने बताया अच्छा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 दिसंबर 2023। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले होने वाली टीम के कुछ मुकाबलों में से एक है। भारत का 2013 के बाद अपने पहले आईसीसी खिताब का इंतजार जारी है […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव