मध्य प्रदेश: प्याज खरीद में भ्रष्टाचार की जांच कर रही IAS अफसर का तबादला, विपक्ष ने मुख्यमंत्री की भूमिका पर उठाए सवाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 20 दिसंबर 2021। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने शनिवार देर शाम को उद्यानिकी विभाग की प्रमुख सचिव और IAS अफसर कल्पना श्रीवास्तव का अचानक तबादला कर दिया। वह किसानों के लिए प्याज खरीदने के मामले में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर रही थी। श्रीवास्तव के साथ ही विभाग के आयुक्त मनोज अग्रवाल का भी ट्रांसफर कर दिया गया है, जो इस घोटाले में आरोपों से घिरे रहे हैं। कांग्रेस ने राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सितंबर में उद्यानिकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह बुंदेला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मनोज अग्रवाल को हटाने मांग की थी। साथ ही प्याज घोटाले की शिकायत भी की थी। उद्यानिकी विभाग ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एनएचएम) में किसानों के लिए प्याज खरीदे थे। 2 करोड़ रुपये से 90 क्विंटल प्याज खरीदी गई थी। बिना टेंडर एक निजी संस्था से यह खरीदी की गई। प्याज का बीज 2,300 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदा गया। हालांकि, इसे बेचने की दर 1,100 रुपए प्रति क्विंटल थी। इस योजना का क्रियान्वयन एमपी एग्रो के जरिए होना था, तो फिर निजी संस्था से बिना टेंडर के खरीदी क्यों की गई? इस पर कल्पना श्रीवास्तव ने 18 अक्टूबर को प्याज खरीदी के भुगतान पर रोक लगा दी। अग्रवाल से स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद मामले की जांच ईओडब्ल्यू के पास चली गई। शनिवार शाम मनोज अग्रवाल की प्रतिनियुक्ति खत्म कर उन्हें वन विभाग में भेज दिया गया। साथ ही कल्पना श्रीवास्तव को भी हटा दिया गया।  

राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने उठाए सवाल

इस ट्रांसफर पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तनखा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “अजब और गज़ब मध्यप्रदेश, जिस प्रमुख सचिव ने प्याज घोटाला उजागर किया, उसी को विभाग से हटा दिया गज़ब है। शिवराज जी आप क्या संदेश देना चाहते हैं, वो अब दिख रहा है। अब चुप रहने का समय भी ख़त्म हो रहा है।” तनखा ने अपना ट्वीट कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को भी टैग किया है।

Leave a Reply

Next Post

ब्लैक आउट: प्रदेश में बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए सेना पहुंची, कई ग्रिडों को लिया कब्जे में, कर्मचारियों की हड़ताल जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जम्मू 20 दिसंबर 2021। बिजली कर्मियों की विभाग के निजीकरण के विरोध में हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। बिजली न होने के कारण रविवार को भी लोगों को ठंड से ठिठुरना पड़ा है। अस्सी फीसदी शहर में अंधेरा छाया रहा। वहीं यह हड़ताल पीडीडी कार्डिनेशन कमेटी […]

You May Like

राजधानी का एक्यूआई गिरा, लेकिन तीन इलाकों में प्रदूषण अधिक....|....29 से 31 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार....|....काशी को मिली कपड़े की नई फैक्टरी, इसकी ताकत हमारी माताएं और बहनें....|....कार्यकर्ताओं के आक्रोश से डरकर स्मृति ईरानी ने उनको पार्टी ऑफिस आने मना किया - कांग्रेस....|....छठ महापर्व 2026 हेतु छठ पूजा समिति गठित....|....मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन