मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में बम हमला, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मणिपुर 06 सितंबर 2024। मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादियों ने शुक्रवार सुबह फिर एक बम हमले को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक ताजा बम हमला किया गया, जिसमें कम से कम दो इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। बताया गया कि चूड़ाचंदपुर जिले के नजदीकी पहाड़ी इलाकों में ऊंचे स्थानों से रॉकेट भी दागे गए। इलाका राजधानी इंफाल से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित है। हमलों में ट्रोंगलाओबी के निचले आवासीय इलाकों को निशाना बनाया गया।

पुलिस ने बताया कि रॉकेट की रेंज 3 किलोमीटर से अधिक होने का अनुमान है। गनीमत रही कि हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि बम विस्फोट के कारण एक स्थानीय सामुदायिक हॉल और एक खाली कमरा क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अलावा संदिग्ध उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले की ओर भी कई राउंड फायरिंग भी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार की रात ट्रोंगलाओबी से कुछ किलोमीटर दूर स्थित कुम्बी गांव में जमीन से 100 मीटर से भी कम ऊंचाई पर कई ड्रोन मंडराते देखे गए। इससे इलाके में तनाव बढ़ गया है।

Leave a Reply

Next Post

तीन दिवसीय सेमिनार: ड्रोन खतरों से मिलकर निपटेंगे भारत और इस्राइल, सुरक्षा सहयोग होगा मजबूत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 सितंबर 2024। इस्राइल और भारत ने ड्रोन खतरों से निपटने के लिए द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता जताई है। ड्रोन खतरों के खिलाफ सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के मकसद से दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय (2-4 सिंतबर) सेमिनार में दोनों देशों के […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प