वीरेंदर सहवाग ने अनोखे अंदाज में की पृथ्वी साव की तारीफ, पोस्ट की सचिन और लारा के साथ अपनी तस्वीर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 अप्रैल 2021। युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव के लिए पिछले साल हुआ आईपीएल और ऑस्ट्रेलिया दौरा अच्छा नहीं रहा था। ऐडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाहर उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा था। हालांकि 21 साल के इस खिलाड़ी ने आलोचनाओं से सबक लिया और अपने खेल में सुधार किया।

साव घरेलू क्रिकेट में लौटे और अपनी फॉर्म दोबारा हासिल की। विजय हजारे ट्रोफी में उन्होंने रेकॉर्ड 827 रन बनाए। साव अब अपने रंग में लौट आए हैं इसका एक नजारा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शनिवार हुए मुकाबले में भी नजर आया।

चेन्नई ने दिल्ली के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा था। इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को दिल्ली ने 8 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। साव ने इस दौरान दिल्ली को मजबूत शुरुआत दी। उन्होंने शिखर धवन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 138 रन जोड़े। इस जोड़ी ने मैच चेन्नई की पहुंच से दूर कर दिया। साव ने महज 38 गेंद पर 72 रन की पारी खेली। उनकी स्ट्राइक रेट 189.47 की रही। अपनी पारी के दौरान उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए।

पिच पर साव की इस धमाकेदार पारी को देखकर पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग भी खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए। अपने जमाने के बेहद आक्रामक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने टि्वटर पर एक तस्वीर के जरिए साव की तारीफ की। इस तस्वीर में सहवाग के साथ सचिन तेंडुलकर और ब्रायन लारा नजर आ रहे हैं। इससे यूजर्स को टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री के उन शब्दों का ख्याल आया जो उन्होंने 2018 में तब कहे थे जब साव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। सहवाग ने शनिवार को एक तस्वीर साझा की जिसमें तीनों के साथ कैप्शन दिया था- ‘हमारे लिए एक अच्छा दिन था।’

इस सीरीज में साव ने दो मैचों में 237 रन बनाए थे। तब कोच ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था, ‘वह (साव) क्रिकेट खेलने के लिए ही पैदा हुआ है। वह 8 साल की उम्र से मुंबई के मैदानों पर क्रिकेट खेल रहा है। आपको वह सब मेहनत नजर आती है। उसे देखना दर्शकों के लिए सुकून भरा है। उनकी बल्लेबाजी में थोड़ा सचिन, थोड़ा वीरू है और जब चलता है तो उसमें थोड़ा लारा भी दिखाई देता है।

Leave a Reply

Next Post

आज से ‘टीका उत्सव’, अधिकतम योग्य लाभार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 अप्रैल 2021 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक ‘टीका उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिकतम योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण करना है। ‘टीका उत्सव’ के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे कई राज्य योग्य […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'