आज से ‘टीका उत्सव’, अधिकतम योग्य लाभार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 अप्रैल 2021 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक ‘टीका उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिकतम योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण करना है। ‘टीका उत्सव’ के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे कई राज्य योग्य लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों से अपील की है कि ‘टीका उत्सव’ के दौरान बड़ी संख्या में वे टीका लगवाएं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने 85 दिन में 10 करोड़ टीके लगाए हैं और वह दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण अभियान चलाने वाला देश बन गया है। मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका को टीके की 10 करोड़ खुराक देने में 89 दिन लगे जबकि चीन को इस कार्य में 102 दिन लग गए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी भारत में सबसे तेज टीकाकरण को दर्शाने वाला एक चार्ट ट्वीट किया और इसे ” स्वस्थ एवं कोविड मुक्त भारत के लिए मजबूत प्रयास करार दिया।”

कोविड-19 की स्थिति और टीकाकरण अभियान की बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के साथ समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे अपील की थी कि उन सभी लोगों का टीकाकरण कराने पर ध्यान केंद्रित करें जो 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘कभी-कभी इससे माहौल बदलने में मदद मिलती है। ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल को है और 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती है। क्या हम ‘टीका उत्सव’ का आयोजन कर सकते हैं और ‘टीका उत्सव’ का माहौल बना सकते हैं?’’

मोदी ने कहा था, ‘‘हमें विशेष अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण करना चाहिए और इसकी बर्बादी बिल्कुल नहीं हो इस पर विचार करना चाहिए। ‘टीका उत्सव’ के दौरान अगर चार दिनों में बर्बादी नहीं होगी तो इससे हमारे टीकाकरण की क्षमता बढ़ेगी।’’ कुछ राज्यों ने जहां टीके की आपूर्ति में ‘‘कमी’’ का मुद्दा उठाया वहीं केंद्र ने कहा है कि सभी राज्यों को पर्याप्त संख्या में टीके आवंटित किए गए हैं।

बिहार : पटना के गार्डिनर अस्पताल में मनाया जा रहा टीका उत्सव

पटना के गार्डिनर अस्पताल में टीका उत्सव मनाया जा रहा है। अस्पताल के वैक्सीन सेंटर कॉर्डिनेटर ने बताया कि पीएम ने आज से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाने का संदेश दिया था ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग टीका लगवाएं। इस उत्सव के लिए हमने यहां ज्यादा काउंटर बनाएं हैं ताकि भीड़ कम हो।

कर्नाटक : बंगलूरू में टीका महोत्सव की शुरुआत

बंगलूरू में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने टीका महोत्सव की शुरुआत की। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट पर इस उत्सव की शुरुआत की गई।

वाराणसी में जिला अस्पताल में टीका महोत्सव

वाराणसी के जिला अस्पताल में टीका महोत्सव मनाया जा रहा है। एक महिला ने बताया कि टीका महोत्सव पर आज मैंने टीका लगवाया है, अपने को सुरक्षित रखने के लिए टीका लगवाना बहुत जरूरी है और साथ ही मास्क पहनकर, सामाजिक दूरी का पालन कर तथा बार-बार हाथ धोकर हम सुरक्षित रहे सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल के बर्धमान में गरजे पीएम मोदी, बोले- आधे चुनाव में ही टीएमसी पूरी साफ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 12 अप्रैल 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव को लेकर बर्धमान के तलित साई सेंटर में जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने चार चरण के चुनाव में दीदी ममता बनर्जी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की