कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गेवरा, 12 सितंबर 2026। कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी आज एसईसीएल के गेवरा पहुंचे। उनके साथ निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र भी रहे। श्री कस्सी ने एनटीपीसी, सीपत के परियोजना प्रमुख से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने श्री महापात्र के साथ कुसमुंडा खदान का दौरा कर कोल फेस और साइलो का निरीक्षण किया तथा उत्पादन, उत्पादकता और कोयला डिस्पैच की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से बिजली क्षेत्र को की जा रही कोयला आपूर्ति की जानकारी ली और डिस्पैच बढ़ाने के लिए आवश्यक कदमों पर अधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर महाप्रबंधक कुसमुंडा सचिन पाटिल सर के साथ रहे ।

संजीव कुमार कस्सी ने गेवरा हाउस में स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। शाम को उन्होंने अभियान को लेकर एसईसीएल की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में निदेशक मानव संसाधन बिरंची दास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र तथा गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय मिश्रा भी बैठक में उपस्थित रहे।

संजीव कुमार कस्सी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे इस अभियान के छठवें संस्करण में जनभागीदारी और नए विचारों को विशेष महत्व दिया जाए। कोयला मंत्रालय के पिछले उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए उन्होंने इस वर्ष भी बेहतर परिणाम हासिल करने पर जोर दिया।

एसईसीएल के अभियान के नोडल अधिकारी एवं महाप्रबंधक (सिविल) ठाकुर आलोक कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्पेशल कैंपेन 5.0 की उपलब्धियों और इस वर्ष की तैयारियों की जानकारी दी। इसमें सफाई के लिए चिह्नित स्थानों, स्क्रैप निस्तारण और ई-वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े लक्ष्य शामिल रहे। अभियान से संबंधित प्रस्तुति और गतिविधियों की समीक्षा निदेशक मानव संसाधन बिरंची दास के मार्गदर्शन में की गई।

दिनवार कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए संजीव कुमार कस्सी ने पब्लिक कनेक्ट मजबूत करने, उपभोक्ताओं एवं अन्य हितधारकों के लिए उपयोगी पहल करने तथा अभियान में नए और रचनात्मक विचार शामिल करने के निर्देश दिए। दौरे के अंत में संजीव कुमार कस्सी ने कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका और रायगढ़ क्षेत्रों के महाप्रबंधकों के साथ अलग से समीक्षा बैठक भी की। बैठक में निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र ने संबंधित क्षेत्रों से उत्पादन और डिस्पैच की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने और बिजली क्षेत्र को समयबद्ध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

You May Like

कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा....|....भाजपा सरकार ने सड़कों को गड्ढों में बदल दिया: कांग्रेस....|....श्रद्धा से श्रिया तक नथ का नूर, गणेश उत्सव में सितारों ने दिखाया देसी ग्लैमर....|....परेश रावल ने बदली फिजियोथेरेपी की तस्वीर....|....ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज