स्थापना दिवस पर राज्यपाल-सीएम ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, राज्य में रजत पर्व का उत्सव

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 15 नवंबर 2025। झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर पूरे राज्य में उत्सव का माहौल दिखाई दे रहा है। राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर इस दिन को रजत पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। राजधानी रांची को विशेष रूप से सजाया गया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के होर्डिंग और आकर्षक लाइटिंग लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। मुख्य समारोह मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राज्य की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा। दिन की शुरुआत कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम से हुई। राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, और विधायक कल्पना सोरेन ने समाधि स्थल पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की और नमन किया।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पूरे झारखंड के लिए प्रेरणादायक क्षण है। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य आगे भी उनकी विचारधारा से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ता रहेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के 25 वर्ष संघर्ष, विकास और पहचान की यात्रा के प्रतीक हैं। सरकार राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में झारखंड देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल होगा। वीआईपी आगमन के मद्देनजर समाधि स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया।

Leave a Reply

Next Post

प्रदूषित हवा डायबिटीज रोगियों के लिए है दुश्मन, दिल्ली-एनसीआर वाले हो जाएं सतर्क

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 नवंबर 2025। दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक महीने से वायु प्रदूषण का प्रकोप देखा जा रहा है। यहां हवा की गुणवत्ता लगातार ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (ईडब्ल्यूएस) के मुताबिक शनिवार (15 नवंबर) को दिल्ली का एयर क्वालिटी […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट