Budget Session 2022: राज्यसभा से रिटायर हुए एंटनी, सिब्बल, आनंद शर्मा समेत 72 सांसद; पीएम मोदी बोले- कमी खलेगी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 31 मार्च 2022। राज्यसभा से रिटायर हो रहे 72 सदस्यों को आज विदाई दी गई। इस मौके पर सेवानिवृत्त सदस्यों ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, उप सभापति हरिवंश और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ एक फोटो भी खिंचवाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा के 72 सेवानिवृत्त सदस्यों की विदाई पर राज्यसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारे राज्यसभा सदस्यों के पास बहुत अनुभव है। कभी-कभी अनुभव में ज्ञान से अधिक शक्ति होती है। हम सेवानिवृत्त सदस्यों से कहेंगे फिर से लौटकर सदन में आएं। राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ये आजादी का अमृत महोत्सव है। हमारे महापुरुषों ने देश के लिए बहुत कुछ दिया, अब देने की जिम्मेदारी हमारी है। अब आप खुले मन से एक बड़े मंच पर जाकर आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व को माध्यम बनाकर प्रेरित करने में योगदान कर सकते हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने इस संसद में लंबा समय बिताया है। इस सदन ने हमारे जीवन में बहुत योगदान दिया है। इस सदन के सदस्य के रूप में प्राप्त अनुभव को देश के चारों दिशाओं में ले जाना चाहिए।

दरअसल, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज राज्यसभा के रिटायर हो रहे 72 सांसदों को अपने आवास पर भोज भी देंगे। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने आज राज्यसभा से रिटायर हो रहे 72 सदस्यों को रात्रि भोज पर बुलाया है। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य अपनी प्रतिभा का परिचय भी देंगे। इस मौके पर तृणमूल के सांसद शांतनु सेन गिटार बजाएंगे। जबकि पार्टी की दूसरी सांसद डोला सेन रविंद्र संगीत गाएंगी। वहीं, भाजपा की सांसद रूपा गांगुली और एनसीपी की सांसद वंदना चव्हाण हिंदी गानें गाएंगी। इस दौरान उपराष्ट्रपति सभी सांसदों को स्मृति चिह्न भी भेंट करेंगे। बता दें कि राज्यसभा से 72 सांसद रिटायर हो रहे हैं। रिटायर होने वाले सदस्यों में कपिल सिब्बल, निर्मला सीतारमण, सुब्रमण्यम स्वामी, संजय राउत, पी चिदंबरम, पीयूष गोयल समेत कई नेता शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर को दी बोदरी और सीपत तहसीलों की सौगात

शेयर करेवर्चुअल शुभांरभ कार्यक्रम में न्याय योजना अंतर्गत जिले में 55 करोड़ से अधिक की राशि वितरित 01 लाख 24 हजार से अधिक हितग्राही हुए लाभान्वित छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 31 मार्च 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजस्व प्रकरणों के ऑनलाईन निराकरण की समीक्षा के लिए ऑनलाईन पोर्टल तथा अनुविभागों […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर