महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल पर सुलझा पेंच, फॉर्मूले पर बनी सहमति, एलान जल्द!

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 29 जुलाई 2022 । महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जल्दी बड़ी घोषणा के आसार हैं। खबर है कि भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) की सरकार में कैबिनेट गठन के फॉर्मूले पर सहमति बन गई है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। राज्य में महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद नई सरकार बनी थी, जिसमें एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार का फॉर्मूला तय हो गया है। कहा जा रहा है कि शिंदे गुट ने भी इसपर सहमति बना दी है।  कहा जा रहा था विभागों को लेकर आंतरिक रूप से अशांति बनी हुई है। दरअसल, राज्य सरकार में मंत्री पदों का आंकड़ा उम्मीदवारों से कम है।

गुरुवार को ही सीएम शिंदे ने कहा था कि दो-तीन दिनों में कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। वहीं, राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तारीख बताने से इनकार कर दिया था और बताया था कि विभागों का आवंटन जल्दी किया जाएगा।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा था, ‘हमारी समस्या ज्यादा होना है। अगर हम शिंदे गुट को देखेंगे, तो यहां 50 विधायक हैं। इनमें से 40 विधायक शिवसेना से हैं। सभी मंत्री बनना चाहते हैं।’ खास बात है कि महाराष्ट्र में सीएम समेत 43 मंत्री शामिल हो सकते हैं।

हालांकि, यह समस्या भाजपा तक ही नहीं है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, भाजपा के पूर्व मंत्री ने कहा था, ‘106 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। इसे दूसरे दर्जे में नहीं देखा जा सकता। बगैर समर्थ के शिंदे गुट महाराष्ट्र पर शासन हासिल नहीं कर सकता।’ रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया था, ‘मंत्री शॉर्टलिस्ट करने से लेकर विभागों के आवंटन तक… केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज्य के कैबिनेट गठन में अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं।’

Leave a Reply

Next Post

नाबालिग लड़के का रेप कर रही थी महिला, भगाकर बना लिया था बंधक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           पत्थलगांव 29 जुलाई 2022 । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पत्थलगांव पुलिस ने आज नाबालिग लड़के को जबरन भगाकर दुष्कर्म करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध नाबालिग लड़के को भगा ले जाने तथा बंधक बनाकर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप