मध्य प्रदेश को 238 रन से हरा शेष भारत बना चैंपियन, यशस्वी जायसवाल के अलावा इन खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 मार्च 2023। शेष भारत की टीम ने रविवार को ग्वालियर में मध्य प्रदेश को 238 रनों से हराकर ईरानी कप के 58वें संस्करण का खिताब जीत लिया। युवा यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। शेष भारत की ओर से उन्होंने पहली पारी में 213 और दूसरी पारी में 144 रन जड़े। उन्होंने मैच में कुल 357 रन बनाए। इस मैच में यशस्वी के अलावा अभिमन्यु ईश्वरन और यश दुबे ने भी शतक जड़ा। शेष भारत की ओर से ईश्वरन ने पहली पारी में 154 रन की पारी खेली थी। वहीं यश ढुल ने 55 रन बनाए थे। टीम 484 रन के स्कोर पर ऑल आउट हुई थी।

यश दुबे ने मध्य प्रदेश की ओर से पहली पारी में 109 रन बनाए। इसके अलावा सारांश जैन ने 66 और हर्ष ग्वली ने 54 रन की पारी खेली थी। इसके बदौलत मध्य प्रदेश की टीम 294 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में शेष भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल के अलावा कोई नहीं चल सका और टीम 246 के स्कोर पर सिमट गई, लेकिन पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने की वजह से उसने मध्य प्रदेश को 485 का टारगेट दिया।

मध्य प्रदेश की टीम 198 रन पर सिमटी

मध्य प्रदेश की टीम 198 रन पर सिमट गई। कप्तान हिमांशु मंत्री ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। वहीं हर्ष ग्वली ने 48 रन बनाए। अमल सोलंकी ने 31 और अंकित कुशवाह ने 23 रन का योगदान दिया। गेंदबाजों की बात करें तो मध्य प्रदेश की ओर से आवेश खान और शेष भारत से पुलकित नारंग ने मैच में 6-6 विकेट लिए।

Leave a Reply

Next Post

देख लीजिए अवैध कार्यों में लिप्त मारपीट वाले मामले में एफआईआर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कराया और गिरफ्तार भाजपा जिला कार्यकारिणी का सदस्य हुआ: विधायक विनय जायसवाल

शेयर करे विधायक ने प्रेसवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ के बजट में मिल सकती है इस क्षेत्र को बडी सौगात। छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान एमसीबी ( सरगुजा) — मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने बताया कि प्रदेश का ऐतिहासिक बजट मुख्यमंत्री जो 6 तारिख को प्रस्तुत करने वाले हैं। […]

You May Like

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच है लोकसभा चुनाव....|....'आप ये मत सोचिए कि मैं रायबरेली से चुनाव लड़ रहा हूं...अमेठी का हूं और अमेठी का ही रहूंगा': राहुल गांधी....|....छत्तीसगढ़ बीजेपी के मंत्रियों और विधायकों ने ओडिशा और झारखंड में झोंकी ताकत; गिना रहे मोदी सरकार की उपलब्धियां....|....सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है बेल का शरबत, घर में इस तरह कर सकते हैं तैयार....|....न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए ऐसे 3 बीज जो महिलाओं को जरूर करने चाहिए डाइट में शामिल, सेहत हमेशा रहती है अच्छी....|...."अरविंद केजरीवाल के कैंपेन में 'बड़ी बोतलें'....": अमित शाह का शराब नीति को लेकर तंज....|....कान्स लुक्स से ज्यादा ऐश्वर्या के संस्कारों की हो रही तारीफ, लोग बोले- अराध्या जैसी बेटी सबको मिले....|....मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- यदि कोई व्यक्ति भ्रष्ट है तो उसे जेल जाना होगा....|....कोरबा जेल में बंद चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत....|....दिल्ली में बढ़ेगा सियासी पारा, 18 मई को राहुल गांधी और पीएम मोदी करेंगे चुनावी जनसभा