बुजुर्ग को आठ दिन किया डिजिटल अरेस्ट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गाजियाबाद, 28 अगस्त 2026।साइबर ठगों ने वैशाली स्थित जज कॉलोनी में  रहने वाले 77 वर्षीय बुजुर्ग को आठ दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 10 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता पूरण सिंह के मुताबिक 10 अगस्त को उन्हें एक अंजान कॉलर ने कॉल कर पुलिस हैड क्वार्टर से होने की बात कही। बताया कि उनके आधार कार्ड से कुछ सिम खरीदे गए हैं, जिनका प्रयोग आतंकी गतिविधियों में हुआ है। पुलिस, एटीएस और जेल का भय दिखाकर घंटों मानसिक उत्पीड़न किया गया। 10 लाख रुपए की मांग की गई। 14 और 15 को बैंक बंद होने पर रुपयों का इंतजाम करने की धमकी दी गई। घर से बैंक तक जाने पर भी साइबर ठग व्हाट्सप वॉयस कॉल पर बने रहे। 10 लाख रुपए ट्रांसफर करने के बाद भी पांच लाख रुपयों की मांग की गई। जिससे ठगी का अहसास हुआ। 

हर दो घंटे में भेजना था मैसेज, आई एम सेफ, जय हिंद
पीड़ित के मुताबिक आठ दिनों तक ठग अधिकांश समय वॉयस कॉल पर रहे। ठगों ने धमकी दी कि हर दो घंटे में उन्हें मैसेज करना होगा, आई एम सेफ, जय हिंद।

Leave a Reply

Next Post

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

शेयर करेजसनीत बनकर शहनाज़ गिल ने मारी बाजी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 28 अगस्त 2026। कुछ फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं होतीं, बल्कि कलाकारों के पुराने सपनों को हकीकत में बदलने का जरिया भी बन जाती हैं। शहनाज़ गिल के लिए ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ कुछ ऐसा ही खास अनुभव […]

You May Like

2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल 2 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को....|....महाराजा अग्रसेन ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल डेका....|....प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास....|....बस्तर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार, रावघाट तक जल्द शुरू होगी मेमू ट्रेन....|....स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुर्वेद छात्रों का गुस्सा फूटा....|....धराली आपदा के 14 महीने बाद मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू....|....सीएम रेखा ने कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों से किया संवाद....|....सीएम योगी बोले- देश में अराजकता का माहौल बना रही है कांग्रेस....|....तिलक का खास 'अर्धशतक', रोहित-हार्दिक के क्लब में शामिल....|....मोदी देश के सबसे असफल प्रधानमंत्री - कांग्रेस