जिमी शेरगिल और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ ने बढ़ाई उत्सुकता, मुंबई में रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 28 नवंबर 2026। सिनेमा की दुनिया में कुछ कहानियां अपने किरदारों और उनके अनकहे पहलुओं से दर्शकों को आकर्षित करती हैं। ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी की झलक फिल्म ‘प्यादे’ के ट्रेलर में देखने को मिली, जिसका हाल ही में मुंबई में एक विशेष समारोह में अनावरण किया गया। शाइनिंग मून पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में जिमी शेरगिल और प्रनूतन बहल की जोड़ी दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है।

ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर जिमी शेरगिल, प्रनूतन बहल, लेखक-निर्देशक शेखर एस. झा और निर्माता रिंकू सिंह मौजूद रहे। ट्रेलर फिल्म की दुनिया, उसके किरदारों और कहानी के मिजाज की झलक पेश करता है। जिमी शेरगिल अपने सहज अभिनय और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ एक नए अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं प्रनूतन बहल अपने किरदार में अलग आकर्षण और भावनात्मक गहराई लेकर आती हैं।

जिमी शेरगिल ने कहा कि फिल्म की दुनिया और उनके किरदार ने उन्हें कुछ नया तलाशने का अवसर दिया। प्रनूतन बहल ने इसे अपने अभिनय सफर का खास अनुभव बताते हुए जिमी के साथ काम करने को सीखने का शानदार मौका कहा।

निर्देशक शेखर एस. झा के लिए ‘प्यादे’ उनकी कल्पना को पर्दे पर उतारने का खास सफर है। निर्माता रिंकू सिंह ने भी पूरी टीम की मेहनत और समर्पण पर खुशी जताई। अब ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों को इस दिलचस्प कहानी के बड़े पर्दे पर आने का इंतजार है।

Leave a Reply

Next Post

विवेक-रोली प्रकाश ने जगाई मानवता की नई ज्योत

शेयर करेकरुणा को बनाया मिशन, ‘अरोविया दिव्य फाउंडेशन’ से संवरेंगी जरूरतमंदों की जिंदगियां सुरों की साधना से समाज सेवा तक, ‘अरोविया दिव्य फाउंडेशन’ की प्रेरक शुरुआत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 28 नवंबर 2026। संगीत जब सुरों की सीमाओं से आगे बढ़कर मानवता की सेवा का माध्यम बन जाता है, […]

You May Like

विवेक-रोली प्रकाश ने जगाई मानवता की नई ज्योत....|....जिमी शेरगिल और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ ने बढ़ाई उत्सुकता, मुंबई में रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर....|....15 साल बाद फिर लौटी शाहरुख-करीना की जोड़ी, ‘डैडी कूल’ में स्वैग और डांस का धमाका....|....आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी - राज्यपाल डेका....|....क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन भारत का स्कोर 116/6....|....अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण विस्फोट: सात की मौत और 90 से ज्यादा जख्मी....|....भानियावाला में दुकानों पर सीलिंग की तैयारी....|....मायावती ने महिला आरक्षण का किया स्वागत....|....काशी-तमिल संगमम का शुभारंभ: उपराष्ट्रपति और सीएम ने किया उद्घाटन....|....अधूरा जवाब पेश करने पर ग्वालियर हाईकोर्ट सख्त