योगी बोले- औरंगजेब की औलादों से कहो नायकों का अपमान स्वीकार नहीं, अखिलेश ने भाजपा को घेरा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शाहजहांपुर/कन्नौज 07 मई 2024। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अपमान के मुद्दे पर सपा पर सीधा हमला बोला। खुदागंज में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि अकबर और औरंगजेब की औलादों को बताया जाना चाहिए कि यह नया भारत राष्ट्रनायकों का अपमान स्वीकार नहीं करता है। चुनाव परिणाम आने के बाद गुंडों की गर्मी धीरे-धीरे कर शांत होती जाएगी। मुख्यमंत्री ने भाषण की शुरुआत काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायक पं. रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह की पावन धरा को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले सपा के गुंडों ने राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया। प्रतिमा पर चढ़कर उनकी आन-बान-शान के प्रतीक भाला को तोड़ने की कोशिश की, गालीगलौज की। ऐसे ही सपा के गुंडों ने संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आते ही कुछ गुंडों का लगता है कि वे फिर से जनता पर अपना कहर ढहाने लग जाएंगे, यह इनकी गफलत है। 

अखिलेश बोले- महाराणा प्रताप के नाम पर गुमराह करने में लगी है भाजपा
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले कन्नौज पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया है। मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा प्रकरण को भाजपा की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि किसी ने भी प्रतिमा का अपमान नहीं किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय और भाजपा कार्यालय से उस प्रकरण का म्यूट (आवाज बंद कर) वीडियो मीडिया में प्रसारित कर रहा है। प्रतिमा पर चढ़ने वालों ने नासमझी की होगी, लेकिन अपमान नहीं किया। हार की बौखलाहट से भाजपा अब साजिश रच रही है। 

अखिलेश ने कहा, महाराणा प्रताप के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लोगों को जेल भेज दिया। जबकि जो लोग भद्दी गालियां दे रहे हैं, बूथ लूटने की धमकी दे रहे हैं, उनका सम्मान हो रहा है। अखिलेश ने कहा, सपा सरकार में महाराणा प्रताप की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश होता था, भाजपा ने उसे खत्म कर दिया।  इस चुनाव में भाजपा का सफाया होने जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

तीसरे चरण के मतदान में भी हिंसा, बंगाल में भाजपा उम्मीदवार से भिड़ा टीएमसी का बूथ कार्यकर्ता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 07 मई 2024। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बीच भी कई क्षेत्रों में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में वोटिंग के दौरान ही मतदान केंद्र में भाजपा उम्मीदवार धनंजय घोष के साथ तृणमूल कांग्रेस के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस