अपना खून देकर दूसरों की जान बचाने में यूपी वाले सबसे आगे, रक्तदान में पिछले साल बनाया रिकॉर्ड

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 13 जुलाई 2024। अपना खून देकर औरों की जान बचाने में उत्तर प्रदेश के लोगों का पूरे देश में कोई मुकाबला नहीं है। राज्य की 14.61 फीसदी आबादी ने साल 2023 में रक्तदान किया जो सर्वाधिक है। यूपी के बाद महाराष्ट्र दूसरे व गुजरात तीसरे पायदान पर है।आरटीआई कार्यकर्ता विपुल शर्मा के आवेदन के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ई रक्तकोष पोर्टल के आंकड़े साझा करते हुए बताया, कोरोना महामारी के बाद देश में हर साल रक्तदान में करीब 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। साल 2021 में 45 लाख यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जो 2022 में बढ़कर 80 लाख यूनिट तक पहुंच गया। 

वहीं, 2023 में देश के तीन हजार से ज्यादा ब्लड बैंकों में पहली बार 1.29 करोड़ यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ। इनमें सबसे ज्यादा 18.11 लाख यूनिट रक्तदान उत्तर प्रदेश के 400 से ज्यादा ब्लड बैंकों में किया गया। इसके बाद महाराष्ट्र में 15.20 लाख और गुजरात में 10.51 लाख यूनिट रक्त जमा हुआ। एक बार में आधा लीटर दे सकते हैं रक्त : अमेरिकन रेड क्रॉस सोसायटी के मुताबिक, एक महिला के शरीर में 4.3 लीटर और पुरुष में औसत 5.7 लीटर रक्त होता है। हर दिन एक स्वस्थ व्यक्ति 400 से 2,000 मिलीलीटर रक्त उत्पादित करता है। एक बार में एक व्यक्ति करीब आधा लीटर तक रक्तदान कर सकता है।

कोविड-19 की पहली लहर में तीन लाख यूनिट घटा था रक्तदान
सरकार ने जानकारी दी है कि कोविड-19 महामारी से पहले साल 2018 में देश में 124 ब्लड बैंक ई रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकृत थे। इनमें पूरे साल में 35 लाख यूनिट रक्त एकत्र हुआ था। 2019 में रक्तदान बढ़कर 43 लाख यूनिट पहुंच गया। हालांकि, 2020 में कोरोना की पहली लहर के दौरान इसमें गिरावट आई और 40 लाख यूनिट रक्त ही जमा हुआ। 

Leave a Reply

Next Post

आवेश खान ने कोच गौतम गंभीर की कार्यशैली को लेकर रखी राय, आईपीएल के अनुभव को किया साझा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 जुलाई 2024। राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम के मुख्य कोच बने गौतम गंभीर यह पद संभालने के लिए तैयार हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ इस महीने के अंत में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड