हमारा प्रयास हर महिला को स्टाइलिश और आत्मविश्वासी बनाना है-मुग्धा वीरा गोडसे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मुग्धा वीरा गोडसे ने अपना साड़ी ब्रांड ‘सारी मूड’ लॉन्च किया 

-अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 01 नवंबर 2022। दिवाली के शुभ अवसर पर अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने साड़ीमूड डॉट कॉम नाम की वेबसाइट के साथ आधिकारिक तौर पर अपना साड़ी ब्रांड लॉन्च किया। लॉन्च पर मौजूद रहे एक्टर राहुल देव। राहुल ने उल्लेख किया कि अपने गुरु तरनेव जी के आशीर्वाद से मुग्धा ने इस इटरप्राइज को शुरू किया है और इस ब्रांड को अपना दिल और आत्मा दे दी है! मुग्धा ने अपने ब्रांड के बारे में बात करते हुए कहा, “हमारा पूरा प्रयास हर महिला को स्टाइलिश और आत्मविश्वासी बनाने के लिए समर्पित करना है” उन्होंने आगे कहा, “हम अपने मूल मूल्यों पर बहुत गर्व करते हैं, जो आधुनिक डिजाइनों के साथ प्रामाणिक पारंपरिक और तकनीकों का एक शामिल हैं। हम खूबसूरत ‘इंडियन ड्रेप’ को दुनिया के नक्शे पर लाना चाहते हैं।”

इवेंट में मुग्धा पिंक और पर्पल शेड्स की ग्रे बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं राहुल सफेद रंग के एंब्रॉयडरी कुर्ते में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। मुग्धा ने आगे बताया कि, “मैं राहुल के लिए बहुत आभारी हूं। वह हमेशा मेरे लिए, हर क्षमता में एक मजबूत समर्थन रहे हैं। राहुल के पास स्टाइल की बड़ी समझ है, उनकी पसंद के आउटफिट्स देखने लायक हैं। हम ब्रांड के लिए कुछ नया और बेहतरीन करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

जब साइकिल पर बैठने से डरे जैकी श्रॉफ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 01 नवंबर 2022। अभिनेता के तौर पर जैकी श्रॉफ ने कई एक्शन फिल्में की हैं। अनेक फिल्मों में उन्होंने दिल धड़क स्टंट भी प्रस्तुत किये हैं। बतौर नायक अपनी पहली फिल्म ‘हीरो’ में वे मोटरसाइकिल रेस में हिस्सा लेते नज़र आये थे। वहीं उनके द्वारा […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर