2 रिसेप्शन, रिश्तेदारों की लंबी-चौड़ी लिस्ट…राजस्थान में होगी राघव-परिणीति की डेस्टिनेशन शादी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 12 जून 2023। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी से सांसद व राजनेता राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। हाल ही में 13 मई को दोनों की सगाई हुई थी और इसके बाद अब विवाह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि परिणीति और राघव अक्तूबर महीने की 28 व 29 तारीख को विवाह सूत्र में बंध सकते हैं। सगाई के बाद से दोनों कई जगह इकट्ठा देखे जा रहे हैं। मई महीने में उन्हें जयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया था। इसी दौरान वे उदयपुर में भी देखे गए थे।

उदय विलास में इसलिए नहीं बनी बात

राघव तथा परिणीति के विवाह के लिए राजस्थान में डैस्टीनेशन विवाह की तैयारी चल रही है। सूत्र बता रहे हैं कि उदयपुर के ओबराय उदय विलास में शादी के आयोजन के लिए चर्चा सुनने को मिली थी, लेकिन पता लगा है कि अभी भी आयोजन के लिए स्थान को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। पता चला है कि उदय विलास में कमरों के छोटे होने तथा संख्या कम होने को लेकर कुछ समस्या आई है। गौरतलब है कि उदय विलास में 87 कमरे हैं, लेकिन दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदारों के इन कमरों में एडजस्ट होने को लेकर समस्या आ सकती थी जिस कारण अभी तक उदय विलास को फाइनल नहीं किया गया।

एक साथ समय बिता रहे हैं परिणीति-राघव

सूत्र बता रहे हैं कि जयपुर तथा उदयपुर में आयोजन फाइनल करने के साथ-साथ परिणीति और राघव इकट्ठे समय बिता रहे हैं। हाल ही में उनकी लंदन में एक तस्वीर भी सामने आई थी। इसके अलावा भारत तथा आस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टैस्ट चैंपियनशिप के दौरान भी उनके चाहने वालों ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके पहले राघव और परिणीति ने मोहाली में IPL मैच भी देखा था।

होंगी 2 रिसैप्शन

सूत्रों के अनुसार राघव और परिणीति की शादी समारोह के दौरान 2 अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। विवाह समारोह के बाद रिसैप्शन अलग से रखी जाएंगी। सूत्र तो रिसैप्शन की संख्या भी 2 बता रहे हैं। एक रिसैप्शन में परिणीति और राघव के करीबी और रिश्तेदार शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि परिणीति की अंबाला व चंडीगढ़ में काफी बड़ी रिश्तेदारी है जबकि दूसरी रिसैप्शन मुंबई में होगी जिसमें बॉलीवुड से संबंधित लोग भाग लेंगे। 

रिश्तेदारों व करीबियों की लंबी-चौड़ी सूची

सूत्र बता रहे हैं कि चड्ढा व चोपड़ा परिवार की तरफ से ताज लेक पैलेस को भी ध्यान में रखा गया था लेकिन कुछ कारणों से उसे भी शॉर्ट लिस्ट नहीं किया गया है। जिस तरह से ज्यादा कमरों वाले पैलेसों की तलाश की जा रही है, उससे यही संभावना जताई जा रही है कि यह विवाह समारोह सादा नहीं होने वाला है। विवाह में दोनों तरफ से रिश्तेदारों तथा करीबियों की लंबी-चौड़ी सूची बनी हुई है। इसी कारण उन्हें ठहराने के लिए ज्यादा कमरों की तलाश की जा रही है। वैसे मेहमानों की संख्या को देखते हुए राघव तथा परिणीति ने जयपुर के स्वायमान महल तथा राम बाग पैलेस तथा उदयपुर में ताज अरावली और ममैंटोज को शॉर्ट लिस्ट किया है। 

Leave a Reply

Next Post

गंभीर तूफान में बदला चक्रवाती 'बिपारजॉय': आईएमडी ने गुजरात में जारी किया औरेंज अलर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 12 जून 2023। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है क्योंकि चक्रवात बिपारजॉय एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और आने वाले दिनों में राज्य और पाकिस्तान को प्रभावित […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप