छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में शामिल हुए उद्योग मंत्री कवासी लखमा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा, 08 सितंबर 2020। सोमवार को जिला मुख्यालय के वीसी कक्ष से उद्योग मंत्री कवासी लखमा छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में आदिवासी जनों के हित में कई प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिले में वन अधिकार पत्र के वितरण और शहरी क्षेत्रों में वन अधिकार पत्रक दिए जाने के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कई सुझाव दिये।

उद्योग मंत्री ने कि कोरोना संक्रमण से सावधानी बरतने की अपील

मंत्री कवासी लखमा ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर आम जनों से अपील की। उन्होंने कहा कि इस समय सावधानी बरतना ही सबसे बड़ा उपाय है। कवासी लखमा ने बैठक कक्ष में जाने से पूर्व सैनिटाइजर का उपयोग किया और कक्ष में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए केवल आवश्यक लोगों को ही अंदर रहने की सहमति दी। उन्होंने उदाहरण पेश करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग बद्रीश कुमार सुखदेवे भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार के कुप्रबंधन के कारण देश का खजाना खाली ,किसान सम्मान निधि बन्द होने के कगार पर - सुशील आनंद शुक्ला

शेयर करेरमन सिंह मोदी सरकार की किसान विरोधी चरित्र पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश कर रहे -कांग्रेस मोदी सरकार किसान सम्मान निधि योजना चलाने में असमर्थ साबित हो रही  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 08 सितम्बर 2020। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार के कुप्रबंधन के कारण देश का […]

You May Like

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय....|....CGPSC का बड़ा फैसला: 265 पदों के लिए 20 सितंबर से शुरू होने वाला इंटरव्यू टला, आयोग जारी करेगा नई तिथियां....|....राष्ट्रीय युवा धर्म संसद का आगाज....|....नितिन नवीन के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री....|....प्रोबेशन में 100% वेतन पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार....|....कुल्लू-मनाली में दो माह बाद खुला रोमांच का रास्ता....|....गुरुग्राम में ईडी की रेड: गोपाल कांडा के घर और फार्महाउस पर छापा मारा....|....बालिग को अपनी मर्जी से धर्म व जीवनसाथी चुनने का अधिकार....|....जिस विमान को दी थी क्लीन चिट, उसी में हुआ था दोबारा हादसा....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में जश्न