सांसद विजय बघेल ने मोदी की गारंटी की पोल खोल दी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी किया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 07 सितंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सांसद विजय बघेल ने मोदी की गारंटी की पोल खोल दी है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी किया है, हर वर्ग सरकार से नाराज है, 9 महीने में ही सरकार अलोकप्रिय हो चुकी है। विजय बघेल ने अपनी सरकार को चुनावी वादा याद दिलाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी के नाम से शासकीय कर्मचारियों से जो वादा किया गया था वह अब तक पूरा नहीं हुआ है, सरकार में बैठे लोगों को आईना दिखाया है। और चेतावनी भी दी है वादा पूरा नहीं होने के कारण वो कर्मचारियों के साथ खड़े है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी के गारंटी अब प्रदेश की जनता के लिए धोखा साबित हुआ है। महतारी वंदन योजना में प्रदेश के सभी महिलाओं को लाभ नहीं मिल रहे, युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर नहीं मिल रहा है। 500 रु में रसोई गैस देने का वादा भी अधूरा है। 57000 शिक्षकों की भर्ती का वादा भी झूठा निकला, पुलिस विभाग, वन विभाग में छटनी की जा रही है। अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा किया गया था उसके लिए अब सिर्फ कमेटी बनाई गई है। डबल इंजन में जो विकास होने का दावा किया गया था सड़कों में गड्ढे दिख रहे हैं, स्कूल के बिल्डिंग के गिर रही है, सरकार पर कर्ज भार बढ़ गया है, सभी किसानों से 3100 रु क्विंटल दर पर धान की खरीदी नहीं की गई है। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान चलने वाली सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। चारों तरफ अराजकता फैल गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी की गारंटी और साय की सुशासन सिर्फ इश्तिहारों में दिख रहा धरातल में सिर्फ बेबसी और लाचारी नजर आ रही है। अब जनता भी समझ गई कि मोदी की गारंटी का मतलब सिर्फ धोखा है। अब भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी अपनी सरकार को वादा निभाने में असफल मान रहे है।

Leave a Reply

Next Post

राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार विदिशा में ट्रक में घुसी, चार की मौत, छह घायल; बागेश्वर धाम से लौट रहे थे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर विदिशा 07 सितंबर 2024। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बीती रात हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी यात्री राजस्थान […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग