दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति लगाने पर बवाल, उपद्रवियों ने पत्थर फेंके, धारा 144 लागू

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नीमच 17 मई 2022। खरगोन और सेंधवा के बाद अन्य शहरों से भी सांप्रदायिक झड़पों की घटनाएं सामने आ रही हैं। मध्य प्रदेश के नीमच में दरगाह के पास हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करने की बात पर दो समुदायों में विवाद हो गया। मामला जिले के पुरानी कचहरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान उपद्रवियों ने पथराव कर एक बाइक में आग लगा दी और महौल बिगाड़ने की कोशिश। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए  पुलिस ने दुकानें बंद कराई और आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात पर काबू पाने की कोशिश की, पुलिस को लाठियां भी भाजनी पड़ी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जिला प्रशासन ने नीमच सिटी इलाके में धारा 144 लगा दी है। पथराव में नीमच टीआई के घायल होने की खबर है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।

बताया जा रहा है कि जिले के पुरानी कचहरी इलाके में करीब पांच हजार फीट की सरकारी जमीन पर एक दरगाह है। सोमवार शाम करीब 5 बजे दरगाह के पास ही कुछ लोगों ने हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने की कोशिश की। इस दौरान दरगाह में मौजूद लोगों ने आपत्ति दर्ज की। इस बात को लेकर दोनों समुदायों के लोगों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। रात करीब 8 बजे के बाद विवाद बढ़ गया। बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ समय बाद उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। विवाद की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देने के लिए कंट्रोल रूम बुलाया था। इस बीच कुछ लोगों ने मौके पर पत्थरबाजी शुरू माहौल खराब करने की कोशिश की। जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। 

एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि सूचना पर दल-बल के साथ पुलिस पहुंची, स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भी भाजी गईं। पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं। सभी दुकानदारों को घर भेज दिया। यहां अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। ऐहतियात के तौर पर क्षेत्र में 5 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, रिजर्व पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। वज्र वाहन भी तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

भारत के गेहूं निर्यात पर रोक का अमेरिका ने किया विरोध, सुरक्षा परिषद में होगा विचार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   वांशिगटन 17 मई 2022। घरेलू बाजार में कीमतें बढ़ने के कारण भारत द्वारा गेहूं निर्यात पर लगाई गई पाबंदी का अमेरिका ने विरोध किया है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने आशंका जताई है कि भारत के कदम से विश्व में खाद्य संकट […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट