‘अब भाजपा वाले सोना इकट्टा कर रहे, पहले नोटबंदी से पैसा जुटाया’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 10 नवंबर 2025। प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा, किसानों को वोट लेने के लिए गुमराह किया। उनको झूठा आश्वासन दिया। उनसे गया कि आपकी आय दोगुनी हो जाएगी। लेकिन, कुछ नहीं हुआ। आज महंगाई चरम पर हैं। डीजल, पेट्रोल और बिजली का बिल कहां पहुंच गया। आजकल घर बनाना महंगा, सारा सामान महंगा। रुपया तो इन्होंने नोटबंदी से एकत्रित कर लिया है।

अब ये इनकी नजर सोने पर है। मुझे लगता है भाजपा सोना एकत्रित कर रही है। तभी तो महंगा हो रहा है। आखिर कहां जा रहा है सोना फिर? आज गरीब आदमी सोने की छोटी की चीज भी बेटी को शादी में नहीं दे पा रहा है। क्योंकि इतना महंगा जो हो गया है।   

कफ सिरफ की गड़बड़ी में भाजपा के लोग शामिल

अखिलेश यादव ने कहा, बिहार जा रही 35 हजार लीटर शाराब पकड़ी है। कफ सिरफ की गड़बड़ी में भाजपा के लोग शामिल हैं। 2022 के चुनाव में होने डाटा और आटा फ्री में देने का वादा किया था। हर युवा को मुफ्त मोबाइल देने का वादा किया था। लेकिन, जनता ने स्वीकार नहीं किया। अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री जापान और सिंगापुर जा रहे हैं। वहां से क्यूटो जाएं। 

ये इमोशन पर सरकार चला रहे हैं। हम लोगों का सपना है की राष्ट्रीय पार्टी बने। इसके लिए 2029 तक इंतजार करना होगा। अस्पताल खोल दिए इलाज की सुविधा नहीं। कैंसर का इलाज नहीं है।  ये प्राइवेट अस्पताल का उद्घाटन करके खुश होते है। एसआइआर में आधार न मानने पर कोर्ट जाएंगे।  

बेईमानी न हो इसके लिए संघर्ष किया जाएगा

पीडीए का एक वोट न कट जाए। बेईमानी न हो इसके लिए संघर्ष किया जाएगा। बिहार में जंगल राज है। आजम ने कहा तो क्या गलत है। अधिकारी मिलकर जमीनों पर कब्जा करा रहे हैं। सरकार का सूचना तंत्र काफी कमजोर है। इसीलिए तो घुसपैठिये आ रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

कशिका कपूर का ग्लोबल धमाका

शेयर करेग्लोबल हार्मनी इनिशिएटिव में चमकीं कशिका कपूर (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 11 नवंबर 2025। उभरती भारतीय अभिनेत्री कशिका कपूर ने सऊदी अरब में आयोजित ग्लोबल हार्मनी इनिशिएटिव 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर धमाल मचा दिया। यह प्रतिष्ठित आयोजन मिनिस्ट्री ऑफ मीडिया और जीईए द्वारा […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग