विष्णु के सुशासन पेज से विपक्षी नेताओं की छवि खराब करना भाजपा सरकार की स्तरहीन राजनीति – कांग्रेस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

सीएमओ के ऑफिशियल हैंडल से राजनैतिक पोस्ट लगातार किया जा रहा है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 12 जनवरी 2025। विष्णु का सुशासन पेज जो कि सरकारी प्रचार तंत्र द्वारा चलाया जाता है, इस पेज से विपक्ष के नेताओं की छवि खराब करने रामायण पात्र आधारित वीडियो पोस्ट किया जाना आपत्तिजनक है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार स्तरहीन राजनीति पर उतर आई है। भाजपा संगठन कांग्रेस का राजनैतिक मुकाबला नहीं कर पा रहा, सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही। मुख्यमंत्री के नाक के नीचे उनके ही मातहत अधिकारी यदि इस सरकार की स्तरहीन राजनीति कर रहे है मतलब इन सबमें मुख्यमंत्री की सहमति है। विपक्ष के नेताओं की छवि खराब करने के लिये सरकारी धन और तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री का प्रचार तंत्र उनकी चाटुकारिता में हिन्दू धर्म का अपमान करने पर तुला हुआ है। मुख्यमंत्री आत्म अवलोकन कर प्रदेश की जनता को बतायें उन्होंने ऐसा क्या कर लिया है जो उनकी तुलना भगवान राम से किया गया है?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिशियल ग् हैंडल सीएमओ छत्तीसगढ़ को भी से भाजपा के ऑफिशियल हैंडल की भांति उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय गलत परंपरा की शुरूआत कर रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय का ऑफिशियल सोशल मीडिया एकाउंट शासन की योजनाओं, मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का माध्यम है, इस हैंडल का संचालन भी जनसंपर्क विभाग के द्वारा किया जाता है, जिसके संचालन में जनता के धन का उपयोग होता है। पूर्व में कांग्रेस सरकार के समय कभी मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर, फेसबुक आदि का उपयोग राजनैतिक बयानबाजी के लिए नहीं किया जाता था।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन इतना पंगु हो चुका है कि भाजपा को राजनैतिक बयानबाजी के लिये सरकारी संसाधनों तथा सीएमओ का दुरूपयोग करना पड़ रही है। यह भाजपा के राजनैतिक दिवालियेपन को दर्शाता है कि पार्टी का अपना राजनैतिक प्रतिवाद का तंत्र समाप्त हो गया है। भाजपा का राजनैतिक संगठन पंगु हो चुका है, सरकारी बैसाखी का सहारा लेना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

पीआरडी जवानों को नए वर्ष का तोहफा, योगी सरकार ने दैनिक भत्ते में की इतनी बढ़ोतरी... की यह अपील

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लखनऊ 12 जनवरी 2025। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से पीआरडी जवानों को नए वर्ष का तोहफा मिला है। इनके दैनिक भत्ते में करीब 26 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब इन्हें दैनिक भत्ते के रूप में 500 रुपये मिलेंगे। 35 हजार पीआरडी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी