लखनऊ: शिक्षक भर्ती के लिए प्रदर्शन कर रहे अभ्‍यर्थियों पर लाठीचार्ज, वरुण गांधी ने पूछा- भर्तियां क्‍यों नहीं?

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 05 दिसम्बर 2021 । उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 69,000 शिक्षक भर्ती में धांधली का आरोप लगाने वाले अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्ष के हमले के बाद अब पीलीभीत से भाजपा सांसद ने भी सरकार से कई सवाल पूछे हैं। उन्‍होंने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर पोस्‍ट करके लिखा क‍ि अगर ये आपके बच्‍चे होते तो, तो इनके साथ ऐसा ही व्‍यवहार होता।

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले कई महीनों से 69,000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं।अभ्यर्थी इसमें 22,000 हजार सीटों को जोड़ने की मांग को लेकर 1090 चौराहे से मुख्यमंत्री आवास तक कैंडल मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों को रास्ते में रोकने की कोशिश की, नहीं मानने पर पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज कर दिया। लाठीर्चाज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वरुण गांधी ने पूछा- अपने बच्‍चों के साथ ही ऐसा करते
लाठीचार्ज को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी सवाल उठाए हैं। अपनी ही सरकार से सवाल पूछते उन्‍होंने ट्वीवटर पर लिखा-

ये बच्चे भी मां भारती के लाल हैं, इनकी बात मानना तो दूर, कोई सुनने को तैयार नहीं है। इस पर भी इनके ऊपर ये बर्बर लाठीचार्ज।

अपने दिल पर हाथ रखकर सोचिए क्या ये आपके बच्चे होते तो इनके साथ यही व्यवहार होता??

आपके पास रिक्तियां भी हैं और योग्य अभ्यर्थी भी, तो भर्तियां क्यों नहीं??

राहुल, अखिलेश ने भी घेरा
लाठीजार्च को लेकर प्रदेश की योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अख‍िलेश यादव ने अपने ट्वीट करते हुए लिखा- भाजपा के राज में भावी शिक्षकों पर लाठीचार्ज करके ‘विश्व गुरु’ बनने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। हम 69000 शिक्षक भर्ती की माँगों के साथ हैं। युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- ‘रोजजगार मांगने वालों को UP सरकार ने लाठियां बरसाईं। जब भाजपा वोट मांगने आए तो याद रखना!’

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी इस लाठीचार्ज पर सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा- ‘आदित्यनाथ जी जितना मन चाहे इन बेरोजगार नौजवानों को पिटवा लीजिये, लेकिन दो बात याद रखियेगा. इन्ही नौजवानों ने आपको सत्ता के शिखर तक पहुंचाया है. बेरोजगारों पर हो रहे जुर्म आपकी सत्ता के ताबूत में आख़िरी कील साबित होगी।’

Leave a Reply

Next Post

रायपुर पहुंचे सोनू सूद: बुजुर्गों की परफॉर्मेंस देखकर सोनू बोले- मुझे डिस्काउंट मिलेगा न

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार शाम एक पार्टी में एक्टर सोनू सूद पहुंचे। पार्टी में शामिल हुए बहुत से VVIP तक को इस बात की खबर नहीं थी कि सोनू रायपुर आ रहे हैं। अचानक बाउंसर्स ने पार्टी एरिया को […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर