प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों का किया जाए कड़ाई से पालन : भूपेश बघेल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

जिला कलेक्टरों को जारी किए जाएं निर्देश

मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में की प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा

अंतर्राज्यीय सीमाओं विशेष कर महाराष्ट्र बार्डर पर टेस्टिंग की व्यवस्था की जाए

लोगों को गाइड लाइन के पालन के लिए जागरूक किया जाए

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 24 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के सभी सतर्कतामूलक उपायों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। श्री बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली, मुम्बई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, इसलिए सभी जिलों के कलेक्टरों को सतर्क किया जाए। एयरपोर्ट और राज्य की अंतर्राज्यीय सीमाओं पर विशेष रूप से महाराष्ट्र से लगी राज्य की सीमा पर टेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों में भी कोरोना संक्रमण टेस्टिंग की सुचारू व्यवस्थाएं की जाए। साथ ही जो लोग मास्क नहीं लगाते हैं उनसे जुर्माने की राशि की वसूली कड़ाई से की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौक-चौराहों में एनाउंसमेंट करा कर लोगों को मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने और समय-समय पर हाथों को धोने के लिए जागरूक किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर टेम्प्रेचर जांच की व्यवस्था भी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन उपायों के पालन से हम अब तक कोरोना को रोकने में काफी हद तक सफल हुए हैं और आगे भी इन उपायों का पालन कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने में सफल होंगे।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, संचालक स्वास्थ्य नीरज बंसोड और मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया भी उपस्थित थीं। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बताया कि एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दुर्ग, राजनांदगांव और रायपुर में कोरोना संक्रमण के ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

Corona Vaccination: 1 मार्च से दूसरे चरण का टीकाकरण, वैक्सीन के लिए अब बुजुर्गों की बारी

शेयर करे1 मार्च से देश में वैक्सीनेशन का दूसरा चरण 60 साल से अधिक उम्र वालों को लगेगा टीका छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  नई दिल्ली 24 फरवरी 2021। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भारत सरकार ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। देश में 1 मार्च से 60 साल से अधिक उम्र वाले […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप