सुकमा में ‘ऑपरेशन मानसून’, शहीदी सप्ताह के बीच सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 29 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ ऐसे समय पर हो रही है, जब नक्सली अपना शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। जिसे लेकर पहले से ही अलर्ट जारी किया गया था। शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान तेज कर दिया था। इसी क्रम में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मानसून” के तहत मंगलवार सुबह डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी जंगलों के भीतर घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिससे नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ अभी भी जारी है और सुरक्षाबलों की ओर से पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है। मुठभेड़ स्थल को लेकर फिलहाल किसी भी प्रकार की स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की जा रही है, क्योंकि सुरक्षा कारणों के चलते स्थान की गोपनीयता बनाए रखना प्राथमिकता है। आला अधिकारी ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं और क्षेत्र में अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की गई है। माना जा रहा है कि मुठभेड़ समाप्त होने के बाद घटनास्थल से हथियार या शवों की बरामदगी हो सकती है, जिसकी पुष्टि बाद में की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां लगातार जंगलों में सर्चिंग तेज किए हुए हैं ताकि नक्सली किसी भी साजिश को अंजाम न दे सकें।

Leave a Reply

Next Post

'बड़ी संख्या मे लोगों को मतदाता सूची से बाहर रखा तो तुरंत हस्तक्षेप करेंगे', एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 जुलाई 2025। सुप्रीम कोर्ट बिहार मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण मामले पर सुनवाई 12-13 अगस्त तक टाल दी है। सुप्रीम कोर्ट एसआईआर के खिलाफ याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ताओं और चुनाव आयोग से 8 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। याचिकाकर्ताओं […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज