‘झारखंड में जल, जंगल, जमीन लूट नहीं रुकी तो जाएंगे जेल’, भाजपा की सीएम को चेतावनी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 06 अप्रैल 2024। झारखंड के में बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को जेल भेजने की चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में जल, जंगल और जमीन की लूट को नजरअंदाज न किया जाए। झारखंड में जल, जंगल जमीन लूट को लेकर कई विवाद चल रहा है। जनवरी में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से इस मामले की जांच जारी है। अब हाल ही में झारखंड में बीजेपी के बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री चंपई सरोन को ही चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री इसी तरह जल, जंगल, जमीन लूट को नजरअंदाज कर खामोश बने रहेंगे, तो उन्हें भी जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

घोटालों के राजा हैं हेमंत, इसलिए ईडी ने किया था गिरफ्तार: मरांडी 
मरांडी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घोटालों में शामिल होने के कारण ईडी ने गिरफ्तार किया था। बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि हेमंत घोटालों के राजा हैं, इसलिए ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। ईडी की जांच में झारखंड लूट में हेमंत की सीधी संलिप्तता का संकेत मिला था।

31 जनवरी से जेल में बंद हैं हेमंत सोरेन
ईडी ने 31 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से वे रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद हैं। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन झारखंड के 7 वें मुख्यमंत्री हैं। 

Leave a Reply

Next Post

तेजस्वी ने भाजपा को दी बड़ी चुनौती, कहा- अगर हिम्मत है तो बिहार में अकेले चुनाव लड़कर दिखाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 06 अप्रैल 2024। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, बिहार में सियासी बयानबाजी और तेज होती जा रही है। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज