कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को जान से मारने की धमकी मामले में 16 गिरफ्तार, कल कार पर फेंके गए थे अंडे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेंगलुरू 20 अगस्त 2022। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिद्धारमैया को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी लोगों को कोडागु जिले से गिरफ्तार किया गया है। कोडागु एसपी कैप्टन अयप्पा एमए ने बताया कि कुशलनगर से नौ और मदिकेरी से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में जांच जारी है।  वीर सावरकर पर टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच सिद्धारमैया ने दावा किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सिद्धारमैया को जान से मारने की धमकी देने के मामले पर कहा था कि “हमने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। मैंने पुलिस महानिदेशक को भी फोन किया था और उनसे बात की थी। पुलिस मामले की जांच करेगी। मैंने विपक्षी दल के नेता के लिए उपयुक्त सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है। 

कार पर फेंके गए थे अंडे
कर्नाटक में कोडागु दौरे के दौरान कांग्रेस नेता सिद्धारमैया की कार पर अंडे फेंके जाने और काले झंडे दिखाए गए थे। इसके बाद शुक्रवार को कांग्रेस नेता ने इस तरह के विरोध को राज्य प्रायोजित करार दिया था। कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि उनकी कार पर अंडे फेंकने वाले लोग एक खास संगठन से संबंध रखते हैं। उन्होंने दावा किया कि वे ऐसे संगठनों का महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे का संबंध था।

Leave a Reply

Next Post

अगले महीने भारत आ सकती हैं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, व्यापार-सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा तय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 अगस्त 2022। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अगले महीने भारत आ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, हसीना पांच सितंबर को चार दिवसयी भारत यात्रा पर आएंगी। कोरोना महामारी के बाद यह उनकी पहली दिल्ली यात्रा होगी। सूत्रों की मानें तो शेख हसीना की […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान