सावन की चौथी सोमवारी आज, बाबा बैद्यनाथ में उमड़ रहा कांवरियों का सैलाब; अलर्ट मोड पर प्रशासन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

देवघर 12 अगस्त 2024। देवघर के बाबा बैद्यनाथ में सावन की चौथी सोमवारी पर जल चढ़ाने के लिए कांवरियों का जनसैलाब उमड़ रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज 3 लाख से अधिक कांवरिये दर्शन करेंगे। जानकारी के मुताबिक सावन के चौथे सोमवार पर बाबा मंदिर का पट भोर में 3:15 बजे खोला गया। इसके बाद तीर्थ पुरोहित द्वारा कांचा जल अर्पण किया गया। सावन के चौथे सोमवारी पर कांवरियों की कतार बाबा मंदिर से 9 किलोमीटर दूर तक जा पहुंची है। बोल बम और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो रहा है। वहीं, सोमवार को बाबा मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए जिला व बाबा मंदिर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बीते रविवार शाम से ही सोमवार तक मंदिर के आसपास मेला क्षेत्र तथा कांवरिया रूट लाइन में चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। दोपहिया वाहन चालकों को भी अति आवश्यक होने पर ही वाहन को बाहर निकालने की अपील की है। इसके अलावा पूर्व की तरह बाबा मंदिर में आज भी शीघ्रदर्शनम पास जारी करने पर रोक लगी हुई है।

बता दें कि सावन के महीने में बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कर दर्शन करना सौभाग्य की बात माना जाता है। सावन माह की बात करें तो यह भगवान शिव को समर्पित रहता है। माना जाता है कि सावन में भगवान शिव पर जो भी भक्त जल से अभिषेक करता है और बेलपत्र अर्पण करता है, उसकी मनोकामनाएं भगवान शिव अवश्य पूर्ण करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीएम साय से छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों ने की मुलाकात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 12 अगस्त 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष आर. एस. विश्वकर्मा एवं सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सदस्यों को उनकी नवीन नियुक्ति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर […]

You May Like

अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला....|....सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत