कमर्शियल फिल्म के लिए नए स्टैंडर्ड सेट करेगी करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 03 फरवरी 2024। बालाजी मोशन पिक्चर्स की बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क गुड फ्राइडे के मौके पर अपनी एक ग्रैंड कमिर्शियल एंटरटेनर के साथ गर्मियों के शुरुआती दिनों में हम सभी को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। वेल, वेल ….हम बात कर रहें है तब्बू, करीना कपूर खान, कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘द क्रू’ की जिसमें कपिल शर्मा भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आने वाले है। इसी के साथ कुछ ही दिनों में एक पोस्टर के साथ फिल्म के नए टाइटल की अनाउंसमेंट भी कर दी जाएगी।  दरअसल एकता आर कपूर और रिया कपूर ने अपनी अगली फिल्म ‘द क्रू’ के लिए नई रिलीज डेट फाइनल कर ली है जो 29 मार्च 2024 है। इसी के साथ मेकर्स ‘द क्रू’ के एक बिल्कुल नए टाइटल की घोषणा भी करेंगे और कुछ ही दिनों में एक नया पोस्टर भी लॉन्च करने की तैयारी में है। तो एविएशन की दुनिया में यात्रा के लिए खुद को तैयार कर लीजिए, जो खामियों और दुर्घटनाओं की कॉमेडी की एक रोलरकोस्टर राइड होगी जो आपको हंसाने के लिए एक माहौल सेट करती है। स्ट्रगलिंग एयरलाइन इंडस्ट्री के बैकड्राप  पर बेस्ड यह फिल्म तीन वर्किंग महिलाओं के जीवन की यात्रा करेगी, जो कुछ अनुचित परिस्थितियों का सामना करती है और झूठ के जाल में फंस जाती हैं। 

बता दें, इस फिल्म की शूटिंग मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर मार्च 2023 में शुरू की थी। अब आखिरकार वे फिल्म की नई रिलीज़ डेट, 29 मार्च 2024 के साथ एक और एक्साइटिंग घोषणा के साथ सामने आ चुके है। ये फिल्म एकता आर कपूर और रिया कपूर का तीसरा सहयोग है। वहीं फिल्म की न्यू रिलीज़ डेट की घोषणा ने वास्तव में फिल्म के लिए दर्शकों के उत्साह को बढ़ा देती है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज का काउंटडाउन भी शुरू हो गई है और  इस बीच लोगों को अब ‘द क्रू’ के नए टाइटल का इंतजार रहेगा!

एकता आर कपूर और रिया कपूर की गतिशील जोड़ी को एक बार फिर से साथ लाते हुए, यह विशाल और दिलचस्प कहानी यकीनन एक बड़े कमर्शियल फिल्म के लिए नए स्टैंडर्ड सेट करेगी। इसके अलावा, तब्बू, करीना कपूर खान, कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा की स्पेशल अपीयरेंस के साथ यह फिल्म निश्चित रूप से दर्शकों को सुपर एक्साइट करने वाली है। राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित, फिल्म की शूटिंग पूरे भारत में विभिन्न लोकेशन्स पर की गई है, जिसमें से ज्यादातर शूटिंग मुंबई में हुई है। ‘द क्रू’ बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क के लिए एक बड़ी रिलीज होने जा रही है और 29 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा 1 मार्च को सिनेमा में होगी रिलीज़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ अनिल बेदाग  मुंबई 03 फरवरी 2024। अनाउंसमेंट के बाद से सुर्ख़ियों में रही फ़िल्म एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा का टीज़र जारी कर दिया गया हैं यह फिल्म 22 साल पहले घटित कभी नहीं भूलने वाली एक दर्दनाक घटना से पर्दा उठाएगी । एक ऐसी भयानक घटना […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला