कांग्रेस की घोषणाओं पर भाजपा के बयान पर मुख्यमंत्री बघेल का पलटवार, कहा – हमारी गारंटी पर लोगों का भरोसा, भाजपा की गारंटी की कोई गारंटी नहीं, मोदी पर भी कसा तंज…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 31 अक्टूबर 2023। सीएम भूपेश बघेल का तूफानी चुनावी प्रचार अभियान जारी है. आज सीएम दो दिनों के बस्तर दौरे के लिए रवाना हुए. इस दौरान भाजपा के बयानों पर पलटवार किया. कांग्रेस सत्ता पाने के लिए घोषणाएं कर रही है बीजेपी के इस बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, बीजेपी की गारंटी की कोई गारंटी नहीं है. धान का दाम 21 सौ रुपए, 5 साल बोनस देने की बात कही थी पर नहीं दिए. हमारी गारंटी पर छत्तीसगढ़ के लोगों का भरोसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा, 15 लाख आया क्या ? काला धन आया क्या ? काले धन की सूची कहां है ? पीएम बस्तर आ रहे हैं तो नगरनार निजी हाथों में नहीं जाएगा उसका आदेश लेकर आ रहे हैं क्या? पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने निशाना साधा. उन्होंने कहा, सनातन क्या है बृजमोहन अग्रवाल को पता नहीं है? सनातन क्या है उनको नहीं मालूम क्या बात करेंगे।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा, उनके प्रति बहुत सहानुभूति है. मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है. गजनी फिल्म में हीरो का स्मृति लोप होता है. गजनी का नहीं होता है. दिमागी इलाज ठीक करा लें. नागपुर नहीं तो राची चल दें. मुंबई से आकर फिल्मों की जानकारी रखते हैं ऐसी बात नहीं है हम छत्तीसगढ़ में भी रहकर फिल्मों के बारे में जानकारी रखते हैं।

अमित जोगी के पाटन से चुनाव लड़ने के सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा, पाटन से बहुत सारे लोगों ने नामांकन किया है. अमित भी है या नहीं स्क्रूटनी के बाद पता चलेगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के लोगों का सपना पूरा करने वाला होगा भाजपा का घोषणा पत्र – अमित चिमनानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 31 अक्टूबर 2023 । भाजपा संचार प्रमुख अमित चिमनानी ने पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि लोगों के सुझाव के हिसाब से घोषणा पत्र आएगा. कांग्रेस का घोषणा पत्र सत्ता में आने के लिए है. वहीं छत्तीसगढ़ बीजेपी का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ के लोगों […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान