कांग्रेस की अपील – समाज के सभी वर्ग किसानों और अन्नदाताओं का साथ दें

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

8 दिसंबर के भारत बंद को सफल बनाये

कांग्रेस किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर बंद को सफल बनायेगी

आवश्यक सेवाओं को बंद के आव्हान से मुक्त रखा गया है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 07 दिसंबर 2020। 8 दिसंबर मंगलवार को किसानों के द्वारा आहूत किए गए भारत बंद में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मोर्चा संगठनों प्रकोष्ठ विभागों के लोगों को यह दायित्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने यह निर्देश दिया है कि कांग्रेस किसानों के बंद में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी। अस्पताल, एंबुलेंस, फायरब्रिगेड, दवा दुकान जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद के आव्हान से मुक्त रखा गया है। बंद का आयोजन आक्रामक लेकिन शांतिपूर्ण अहिंसक और गांधीवादी तरीके से होगा। किसानों की मांगों का कांग्रेस पूर्ण समर्थन करती है। तीनों काले किसान कानून तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाने की किसानों की मांग को कांग्रेस का पूरा समर्थन है। इन मांगों को लेकर भारत बंद किए जाने का कांग्रेस समर्थन करती है। कांग्रेस व्यापारी संगठनों और सभी संबंधितों से संपर्क करके बंद के लिये समर्थन की अपील कर रही है।

मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून पूरी तरीके से किसानों के हित के खिलाफ है। किसान मांग कर रहे हैं कि इन कानून रद्द किया जाए। कांग्रेस अपील करती है सभी लोगों से समाज के सभी वर्गों से कि वे किसानों का साथ दें और अन्न दाताओं का साथ दें और 8 दिसंबर को आहूत किए गए भारत बंद को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Next Post

आगरा को मिला मेट्रो का तोहफा ,पीएम मोदी बोले - मेट्रो प्रोजेक्ट आगरा में स्मार्ट सुविधाओं के मिशन को और मजबूत करेगा

शेयर करेवीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए आगरा मेट्रो रेल परियोजना निर्माण कार्यों का शिलान्यास : पीएम मोदी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           आगरा 07 दिसम्बर 2020। उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहर आगरा को आज मेट्रो का तोहफा मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार दोपहर उत्तर प्रदेश के आगरा में वर्चुअल तरीके से मेट्रो प्रोजेक्ट का […]

You May Like

किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर....|....पैरा एशियन गेम्स में भारत को पांचवां गोल्ड....|....अनूप जलोटा बोले- सलमान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांगनी चाहिए....|....पेंगुइन की बीट से हरी हो रही अंटार्कटिका की बर्फ....|....राजनाथ सिंह बोले- आतंकियों को मदद देने वालों की खैर नहीं....|....वोट चोरी और ज्ञानेश के समर्थन में भाजपा का अभियान चोर मचाये शोर - कांग्रेस....|....दीपावली तक धान खरीदी शुरू नहीं होती तो अग्रिम भुगतान किया जाए - दीपक बैज