काशी को मिली कपड़े की नई फैक्टरी, इसकी ताकत हमारी माताएं और बहनें

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

वाराणसी, 26 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अरविंद टेक्सटाइल्स मिल में काम करने वाली महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से पूछा कि कंपनी में काम करके उन्हें कैसा लग रहा है। महिलाओं ने प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत को उत्साहजनक अनुभव बताते हुए कहा कि यहां काम करने से वे आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की महिलाएं सशक्तीकरण की ओर बढ़ रही हैं और इससे देश और मजबूत होगा। काशी को कपड़े की नई मॉडर्न फैक्टरी मिल गई है। इसकी ताकत हमारी माताएं-बहनें हैं।

महिलाओं से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से देश और मजबूत होगा। एक महिला ने पूछा कि आप हमारी उम्र में थे तो आपका सपना क्या था। इस पर पीएम ने कहा कि मेरे सपने, आप लोगों की सेवा करना और वही सेवा करके जी रहा हूं।

सुल्तानपुर की सविता दुबे ने कहा कि कंपनी में काम करने से आर्थिक मजबूती मिलेगी। यहां रोजगार के साथ कंपनी की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों को समझने का अवसर भी मिल रहा है। पीएम को सामने से पहली बार इतनी नजदीक से देखा। उषा देवी, कछवा बाजार, मिर्जापुर की ऊषा दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात करके खुशी हुई। 

उन्होंने पूछा कैसा लग रहा है तो मैंने बताया कि माहौल अच्छा है। रेखा विश्वकर्मा, जंसा वाराणसी की रेखा विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलकर और उनसे बातचीत करके उत्साह बढ़ा है। जगदलपुर खुशबू कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात का अनुभव खुशी देने वाला रहा। कभी सोचा नहीं था इतने नजदीक से देखूंगी।  सोनभद्र की शीला देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री से साक्षात मुलाकात करके हम सभी गदगद और उत्साहित हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

29 से 31 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार

शेयर करेगरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी ठंड छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मेरठ, 26 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश में अक्टूबर के अंतिम दिनों में मौसम बदलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे मौसमी सिस्टम के प्रभाव से 29 से 31 अक्टूबर के बीच पश्चिमी […]

You May Like

राजधानी का एक्यूआई गिरा, लेकिन तीन इलाकों में प्रदूषण अधिक....|....29 से 31 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार....|....काशी को मिली कपड़े की नई फैक्टरी, इसकी ताकत हमारी माताएं और बहनें....|....कार्यकर्ताओं के आक्रोश से डरकर स्मृति ईरानी ने उनको पार्टी ऑफिस आने मना किया - कांग्रेस....|....छठ महापर्व 2026 हेतु छठ पूजा समिति गठित....|....मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन