दिवाली से पहले सलमान खान ने किया बड़ा धमाका, अब इस दिन सिनेमाघरों में दहाड़ेगी ‘टाइगर 3’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 15 अक्टूबर 2022। सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता की मशहूर फ्रेंचाइजी टाइगर 1 और 2 रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज की तीसरी फिल्म टाइगर 3 का फैंस इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सलमान खान ने इस फिल्म को लेकर बड़ा धमाका किया है। दबंग खान ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है। लेकिन टाइगर 3 के लिए दर्शकों को अभी थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा। 

सलमान खान ने कुछ समय पहले टाइगर 3 को लेकर घोषणा की थी। तब से फैंस इस फिल्म की रिलीज डेट जानना चाह रहे थे। अब सलमान खान ने दिवाली से पहले बड़ा धमाका करते हुए बताया है कि उनकी फिल्म अगले साल यानि 2023 में दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में भी कटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी नजर आने वाली है। सलमान ने अपनी फिल्म की नई तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया है।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर भी टाइगर 3 का लुक साझा किया है। इसके साथ ही लिखा है कि टाइगर 3 दिवाली 2023 पर रिलीज होगी। टाइगर हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। दिवाली पर फिल्म की रिलीज होने का मतलब ये है कि अभी फैंस को इस फिल्म के लिए एक साल तक इंतजार करना होगा। बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा हैं और फिल्म का प्रोडक्शन आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। 

टाइगर 1 और 2 दोनों में सलमान और कैटरीना की जोड़ी साथ नजर आई है। एक बार फिर दोनों एकसाथ पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान भी कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान इस साल कई फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं। 

Leave a Reply

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में नजर आएगा छत्तीसगढ़ पवेलियन, बिखरेगी छत्तीसगढ़ की बहुरंगी छटा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 15 अक्टूबर 2022। इंडिया ट्रेंड प्रोमोशन आर्गेनाइजेशन द्वारा प्रगति मैदान नई दिल्ली में 14 से 27 नवम्बर तक भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन बनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ पवेलियन में विशेष रूप से सर्वांगिण विकास के लिए किए गए कार्यों, उद्योग, […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब