बालासोर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू, कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद, 30 लोग गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बालासोर 18 जून 2024। ओडिशा के बालासोर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। जिला प्रशासन ने कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने लोगों को अपने घरों से नहीं निकलने का आग्रह किया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में 17 जून की मध्यरात्रि से 18 जून की मध्यरात्रि तक कर्फ्यू लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को बालासोर के जिलाधिकारी आशीष ठाकरे से बात की । उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जिलाधिकारी को तत्काल कदम उठाने के आदेश दिए। पुलिस ने अबतक 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

मवेशियों की कुर्बानी के विरोध में धरने पर बैठे कुछ लोग
दरअसल, बालासोर के भुजखिया पीर इलाके में सोमवार को मवेशियों की कुर्बानी से सड़क पर बह रहे खून को लेकर लोगों के एक समूह ने विरोध किया। वे इसका विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। पुलिस के अनुसार, दूसरे समूह के लोगों ने धरने पर बैठने वालों पर पथराव किया। इसी के बाद दोनों गुटों के बीच झड़प शुरू हो गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून- व्यवस्था) संजय कुमार बालासोर में ही मौजूद हैं। पुलिस ने यहां फ्लैग मार्च किया। 

30 लोग गिरफ्तार
इस मामले में अबतक 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ओटी रोड के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं। एक अधिकारी ने कहा, “कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर नहीं निकलेगा। न ही पैदल और न ही वाहन से जाने की अनुमति होगी। सिर्फ और सिर्फ आपात चिकित्सा सहायता के अलावा लोगों को निकलने की अनुमति नहीं है। बालासोर पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने बताया कि बालासोर नगर पालिका क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान सभी दुकानें बंद रहेंगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रित है। सोमवार को कुछ स्थानों पर छिटपुट हिंसा की खबरें सामने आई थीं। 

Leave a Reply

Next Post

'0.001% भी लापरवाही हुई है तो...', नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट का NTA-केंद्र को नोटिस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 जून 2024। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से कई तीखे सवाल किए। अदालत ने कहा कि अगर नीट परीक्षा में 0.001 फीसदी भी […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव