छत्तीसगढ़: बीएसएफ जवान ने की खुदकुशी, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, कांकेर में था तैनात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 28 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार सुबह बीएसएफ के एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। जवान ने खुदकुशी किस वजह से की इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जवान ने सुबह छह बजे बैरक में खुद को गोली मार ली थी। एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने मामले की जानकारी दी।  घटना कांकेर के कामटेडा कैंप की है। बताया जाता है कि जवान उज्जवल नंदी BSF की 30वीं बटालियन का था।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी के मुताबिक नंदी सुबह लगभग सात बजे अपने बैरक में था तब उसने खुद को गोली मार ली। जब शिविर में मौजूद अन्य जवानों को इस घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दी और जवान को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों के संबंध में अभी तक जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड: बिजली-पानी मुद्दे पर सड़कों पर उतरा विपक्ष, सीएम से मांगा इस्तीफा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 28 अप्रैल 2022। झारखंड में बिजली संकट के चलते राजनीति उफान पर है। विपक्षी दल भाजपा कहा कि गर्मी के इस मौसम में बिजली संकट से आम जनता त्रस्त है। आम लोगों से सीधे तौर पर जुड़े इस मुद्दे पर भाजपा ने हेमंत सरकार को […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला