आंध्र प्रदेश: नाम पर विवाद के बाद तिरंगे के रंग में रंगा गया जिन्ना टावर, तिरंगा फहराने के लिए हो रहे इंतजाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

गुंटूर 02 फरवरी 2022। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जिन्ना टावर के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद अब उसे तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी इंतजाम तिरंगा फहराने के लिए किए गए हैं। गुंटूर पूर्व के विधायक मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि इस संबंध में कई संगठनों ने अनुरोध किया था, जिसके बाद हमने जिन्ना टावर को तिरंगे के रंग में रंगने का फैसला किया। साथ ही, राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए एक पोल भी बनाया गया। उन्होंने बताया कि जिन्ना टावर पर गुरुवार को तिरंगा फहराया जाएगा। 

विधायक ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

जानकारी के मुताबिक, मुस्तफा ने मंगलवार (एक फरवरी) को जीएमसी मेयर कवति मनोहर नायडू के साथ टावर के सुरक्षा इंतजाम आदि का जायजा लिया। उन्होंने कहा, ‘आजादी की लड़ाई के दौरान मुस्लिमों के दिग्गज नेताओं ने अंग्रेजों का डटकर सामना किया था। आजादी के बाद कुछ मुस्लिम देश छोड़कर चले गए और पाकिस्तान में रहने लगे। लेकिन, हम अपने देश में भारतीय बनकर रहना चाहते हैं और अपनी मातृभूमि से बेपनाह मोहब्बत करते हैं।’

मुस्तफा ने भाजपा पर साधा निशाना

इस दौरान मुस्तफा ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना भी साधा। दरअसल, भाजपा ने पिछले महीने जिन्ना टावर के नाम को लेकर विरोध जताया था। मुस्तफा ने कहा कि भाजपा के नेताओं को कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों की मदद करनी चाहिए, न कि साम्प्रदायिक दंगों को भड़काने की कोशिश करनी चाहिए। 

26 जनवरी को भी हुआ था विवाद

गौरतलब है कि 26 जनवरी को कुछ लोग जिन्ना टावर पर चढ़ गए थे और जबरन तिरंगा फहराने की कोशिश रही थी। उस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। इस संबंध में भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई ने पिछले साल दिसंबर में गुंटूर नगर निगम आयुक्त चल्ला अनुराधा को एक ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन्होंने जिन्ना टावर का नाम बदलने और उसका नाम पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम रखने के लिए अनुरोध किया था।

Leave a Reply

Next Post

प्रियंका गांधी का निर्मला सीतारमण पर पलटवार, 'यूपी टाइप' कहने पर भड़कीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 02 फरवरी 2022। बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ‘यूपी टाइप’ बयान पर सियासत शुरू हो गई है। चुनावी मौसम में ऐसे बयान पर कांग्रेस ने कहा है कि वित्त मंत्री ऐसा कहकर यूपी की जतना का अपमान कर रहीं […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर