निवेशकों में हाहाकार… सेंसेक्स 6000 अंक क्रैश, निफ्टी 1900 अंक टूटा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 जून 2024। एक ओर देश में लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है, तो वहीं दूसरी ओर जो रुझान आ रहे हैं, वो शेयर बाजार पसंद नहीं आ रहे. शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और ये देखते-देखते सुनामी में तब्दील हो गई. खबर लिखे जाने तक BSE Sensex 6000 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा था, तो वहीं NSE Nifty 1900 अंक से ज्यादा फिसल गया था।

72000 के नीचे आ गया सेंसेक्स

शेयर बाजार में मंगलवार को शुरू हुआ गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीएसई का सेंसेक्स 1700 अंक टूटकर ओपन हुआ था और दोपहर 12.20 बजे तक ये 6094 अंक की गिरावट लेते हुए 70,374 के लेवल पर आ गया. वहीं दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स करीब 1947 अंक की भारी गिरावट के साथ फिसलकर 21,316 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. Sensex 7.97 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि NIFTY 50 में 8.37 फीसदी की गिरावट आ चुकी है.

निवेशकों के 30 लाख करोड़ स्वाहा

बीते कारोबारी दिन सोमवार को जहां सेंसेक्स 2500 अंक और निफ्टी 733 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था, वहीं आज उससे ज्यादा रफ्तार से दोनों इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है. शेयर बाजार में आई इस गिरावट के चलते निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है और BSE MCap के मुताबिक, उनकी करीब 30 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई है. 

Leave a Reply

Next Post

चुनाव परिणाम के बाद हिंसा होने की आशंका, हर जगह सुरक्षा कड़ी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जून 2024। चुनाव परिणाम के बाद हिंसा होने की आशंका बढ़ गई है। विपक्षी दलों के बयानों से इस बात की आशंका पैदा हो गई है कि यदि अंतिम चुनाव परिणामों में विपक्ष की हार होती है तो विपक्षी दल सड़कों पर उतर […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी