‘भांचा राम’ के दर्शन के लिए ननिहाल से रवाना हुए सीएम समेत मंत्रिमंडल:शबरी के बेर और इन सामग्रियों को करेंगे भेंट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ के भांचा भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए ननिहाल से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत पूरे मंत्रिमंडल रवाना हो गए हैं। इस अवसर पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। इसके साथ ही विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी रामलला को भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करेंगे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में आज उनका पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या रवाना हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री दयाल दास बघेल, मंत्री रामविचार नेताम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव विशेष विमान से रवाना हुए।  

अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन के लिए प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए अयोध्याधाम श्रीरामलला दर्शन योजना भी संचालित की जा रही है, जिससे हजारों श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। योजना के शुभारंभ के समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि शीघ्र ही वे कैबिनेट के साथ अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करने जाएंगे। प्रभु श्रीराम ने शिवरीनारायण में ही माता शबरी के जूठे बेर खाये थे। प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ के जनजातीय लोगों से गहरा स्नेह था। माता शबरी के जूठे बेर की कहानी रामायण की सबसे मर्मस्पर्शी कहानियों में से एक है।

 

Leave a Reply

Next Post

गांजा तस्करी करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, 20 किलो नशीला पदार्थ बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 13 जुलाई 2024। दुर्ग में क्राइम ब्रांच और कुम्हारी पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने एक मालवाहक से बड़ी मात्र में गांजे के खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मालवाहक से 20 […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप