रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का नया रोमांटिक रंग

admin
शेयर करे

रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का नया जादू

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 23 जुलाई 2026। रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का दूसरा गाना ‘मदहोश’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। शानदार सिनेमैटोग्राफी, भव्य प्रोडक्शन डिजाइन और यश-तारा सुतारिया की ताज़गी भरी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। इससे पहले रिलीज हुए ‘तबाही’ ने फिल्म की इंटेंस और भावनात्मक दुनिया से परिचय कराया था, जबकि ‘मदहोश’ कहानी के एक नए और रोमांटिक पहलू को सामने लाता है। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म के विजुअल स्केल, यश के दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और गीतू मोहनदास के निर्देशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म का हर फ्रेम बड़े पर्दे का शानदार अनुभव देने वाला है। 

गाने ने फिल्म के किरदारों और उनके रिश्तों को लेकर भी नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं। मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस और केवीएन प्रोडक्शंस के सहयोग से बनी इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी। ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान

शेयर करेजब ठंडी हवाओं ने बढ़ा दी माधुरिमा तुली की खूबसूरती छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अनिल बेदाग मुंबई, 23 जुलाई 2026। कभी-कभी प्रकृति का एक हल्का-सा झोंका किसी तस्वीर को यादगार बना देता है। अभिनेत्री माधुरिमा तुली की हालिया तस्वीरें भी कुछ ऐसा ही एहसास कराती हैं। खुले आसमान, ताज़ी हवाओं और […]

You May Like

19 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी....|....इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष....|....उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई....|....पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असर....|....मंगोलपुरी में फिर जूता फैक्टरी में लगी आग....|....सीएम योगी के बड़े एलान: अग्निवीरों को 20% आरक्षण....|....कुमामोतो मास्टर्स: लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह....|....डायबिटीज से भी ज्यादा खतरनाक है 'साइलेंट डायबिटीज'....|....पश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग....|....2,000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल; एयर ट्रैफिक संकट गहराया