एलान: अब 30 सितंबर को नहीं होगी बीसीसीआई की सालाना बैठक, कोरोना की वजह से लिया गया फैसला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 अगस्त 2021। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने बोर्ड की सालाना आम बैठक को लेकर बयान दिया है। उन्होंने बीसीसीआई से सम्बद्ध सभी बोर्ड्स से कहा है कि इस साल 30 सितंबर को होने वाली वार्षिक आम बैठक नहीं होगी। सचिव के मुताबिक यह फैसला कोविड-19 महामारी के चलते लिया गया है। जय शाह ने आगे कहा कि सालाना आम बैठक की जैसे ही तारीख तय होगी तो इससे बोर्ड के सदस्यों को अवगत करा दिया जाएगा।  कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण तमिलनाडु सरकार ने अपने जीओ नंबर 96 दिनांक 30 जून 2021 तमिलनाडु सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1975 के तहत एक पंजीकृत सोसायटी के लिए वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लिए वार्षिक आम बैठक आयोजित करने की अवधि तीन महीने सितंबर 2021 से लेकर दिसंबर 2021 तक के लिए बढ़ा दी है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने लिखा, इसके मद्देनजर आपको सूचित किया जाता है कि बीसीसीआई की 30 सिंतबर 2021 तक वार्षिक आम बैठक नहीं होगी, हम आपको होने वाली सालाना बैठक की तारीख के बारे में सूचित करते रहेंगे। बीते साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की 89वीं सालाना आम बैठक 24 दिसंबर को हुई थी।  इस साल आईपीएल का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है। इसके बाद टी-20 क्रिकेट विश्व कप का आयोजन ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा। 2021 टी-20 विश्व कप की मेजबानी का अधिकार भारत के पास है। लेकिन देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इसे बीसीसीआई ने यूएई और ओमान स्थानांतरित कर दिया था। 

Leave a Reply

Next Post

इंजमाम उल हक का नासिर हुसैन को करारा जवाब, कहा- लीड्स में भी कोलकाता जैसे प्रदर्शन को दोहरा सकती है टीम इंडिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 अगस्त 2021। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। पहली पारी में महज 78 रनों पर ढेर होने वाली भारतीय टीम ने दूसरी […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर