ईव्हीएम कमीशनिंग का मिला अधिकारियों को प्रशिक्षण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

स्ट्रांग रूम में शुरू होगी कमीशनिंग

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 6 नवम्बर 2023। विधानसभा निर्वाचन के तहत जिले के 06 विधानसभाओं के लिए नियुक्त सेक्टर ऑफिसरोें को ईव्हीएम कमीशनिंग का प्रशिक्षण दो पालियों में आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में दिया गया। पहली पाली में मस्तूरी, तखतपुर एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी एवं कमीशनिंग दल के सदस्य शामिल हुए वहीं दूसरी पाली में बिल्हा, बिलासपुर एवं बेलतरा विधानसभा के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण हुआ। कमीशनिंग का अर्थ होता है ईवहीएम मशाीनों को मतदान के लिए तैयार करना। नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत और जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एम टी आलम ने ईव्हीएम कमीशनिंग की बारीकियों से प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया।

नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि कमिशनिंग के कार्य में विभिन्न प्रकार की सावधानियां बरतने के साथ ही तकनीकी जानकारी होनी जरूरी है। प्रशिक्षण में सभी सेक्टर अधिकारियों को कमीशनिंग प्रक्रिया में कंटोल यूनिट, कैंडिडेट सेटिंग, बैटरी चेक, बैलेट यूनिट, मतपत्र सेटिंग, व्हीव्हीपेट बैटरी चेकिंग आदि के बारे में बताया गया। यह भी बताया गया कि ईव्हीएम मॉक पोल टेस्ट राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा, जिसमें पांच प्रतिशत मशीनों का एक हजार वोट टेस्ट के साथ मॉकपोल होगा। सबसे पहले बीयू की कमीशनिंग होगी। बैलेट यूनिट, कंटोल यूनिट और व्हीव्हीपेट के संचालन के साथ ही एक दूसरे से कनेक्ट करना, ईव्हीएम सील करना, मॉेकपोल, सीआरसी , सामान्य इरर एवं उसके कारणों सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हैंडस ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से अभ्यास भी किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, सभी विधानसभा क्षेत्रों के आरओ, एआरओ, सेक्टर आफिसर, मास्टर टेªनर मौजूद थे। कमीशनिंग की प्रकिया कल से – कल से ईव्हीएम मशीनों की कमीशनिंग की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी ईव्हीएम मशीने स्टांगरूम में पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

बस्तर संभाग की 12 सीटों के साथ पहले चरण की सभी 20 सीटों पर कांग्रेस जीतेगी -दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 नवंबर 2023। पहले चरण के चुनाव प्रचार की समाप्ति के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि पहले चरण और दूसरे चरण दोनों चरणों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। पहले चरण में बस्तर की 12 सीटों के साथ सभी 20 […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान