कमलनाथ छोड़ देंगे कांग्रेस या थामेंगे भाजपा का दामन? आज हो सकता है बड़ा ऐलान, इस बात पर बनी सहमति !

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 19 फरवरी 2024। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस के दिग्गज नेता के पिछले करीब 48 घंटे से भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि कांग्रेस नेताओं व खुद कमलनाथ ने भी इन्हें महज अफवाह बताया है और कहा है कि वे कहीं नहीं जा रहे। लेकिन कयासों का दौर अभी भी जारी है और माना जा रहा है कि कमलनाथ अपने बेटे और कई समर्थक विधायक और स्थानीय नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इन खबरों से न केवल कांग्रेस की टेंशन बढ़ी है बल्कि दूसरी ओर बीजेपी के लिए भी थोड़ी बहुत परेशानी दिख रही है।

राजनीति से सन्यास ले सकते हैं कमलनाथ

कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच सूत्रों के हवाले से एक खबर निकलकर सामने आई है कि कमलनाथ अपना सफर समाप्त करके राजनीतिक सन्यास ले सकते हैं। कमलनाथ के करीबी सूत्रों की मानें तो वो राजनीति से सन्यास की घोषणा कर सकते हैं। इसकी एक वजह यह है कि भाजपा में कमलनाथ को शामिल करने पर सहमति नहीं बन रही है। दूसरी, सिख दंगों के कारण भाजपा एक समुदाय को नाराज नहीं करना चाहती है। वहीं नकुलनाथ के भाजपा में जाने पर अभी भी अटकलों का बाजार गर्म है।

भाजपा में नाराजगी के आसार

कमलनाथ के भाजपा में शामिल न होने की सबसे बड़ी वजह भाजपा नेताओं में नाराजगी है। भाजपा नेता कमलनाथ को लेकर विरोध कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा के कुछ नेताओं का कहना है कि 1984 के सिख दंगों के आरोपी कमलनाथ को पार्टी में लेने से सिख समाज में गलत संदेश जाएगा।

जीतू पटवारी ने कयासों को बताया गलत, लेकिन कांग्रेस को लग सकता है जोर का झटका

भले ही पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कमलनाथ और नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों को निराधार बताया हो लेकिन यदि कमलनाथ कांग्रेस नहीं भी छोड़ते हैं और नकुलनाथ भाजपा में शामिल होते हैं तो कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि उनके साथ 10 से ज्यादा विधायक और कुछ महापौर भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

इंडियन चैम्बर ऑफ बिजनेस एंड कॉमर्स का ग्लोबल समिट: कृषि और वनों पर आधारित होगी छ्त्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 19 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति कृषि उद्यानिकी एवं वनों पर आधारित होगीा। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई नीति बनाई जाएगी। जिससे प्रदेश के किसानों को और आदिवासी अंचल में रहने वाले लोगों को सीधा लाभ मिल सके। प्रदेश के कृषि […]

You May Like

तीन मैचों में पांच अंक लेकर पूर्वांचल विवि ने जीता खिताब....|....हरमिलन बैंस: एशियाड में जीत चुकीं दो रजत....|....हर महीने 4% मुनाफे का लालच देकर 3.12 करोड़ की ठगी....|....259 पटवारियों पर प्रशासन सख्त....|....26 साल का हुआ छत्तीसगढ़: सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई....|....जिला अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आज से पहली बार शुरू होंगे विशेष चेस्ट क्लीनिक....|....प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल आज से कागज-रहित....|....ट्रेकिंग के दौरान छह भारतीय पर्यटक लापता....|....यशपाल शर्मा की ‘झाड़-फूंक’ से ओटीटी पर मचेगा खौफ!....|....मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू