पशु क्रूरता मामलों पर अंकुश की कवायद: हिंसा रोकने के लिए संसद में मसौदा विधेयक पेश करेगी सरकार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2021। सरकार जानवरों के खिलाफ क्रूरता करने वाले लोगों पर कठोर दंड के साथ भारी जुर्माना लगाने की योजना बना रही है। इसके तहत मौजूदा कानून में संशोधन के लिए सरकार अगले संसद सत्र में एक मसौदा विधेयक पेश कर सकती है।केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने सोमवार को बताया, हम संशोधन विधेयक के मसौदे के साथ तैयार हैं और इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी लेने की प्रक्रिया चल रही है। वह गुरुग्राम की कामधेनु गौशाला में विश्व पशु दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पशु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ओपी चौधरी ने कहा, हमने मसौदा संशोधन विधेयक के तहत जुर्माना और यहां तक कि जेल की अवधि में वृद्धि का सुझाव दिया है। मंत्रालय पहले कैबिनेट की मंजूरी लेगा और इसके बाद अगले संसद सत्र में मसौदा विधेयक पेश करेगा। वर्तमान में जानवरों पर हिंसा से जुड़े मामलों के अपराधी अक्सर बेदाग हो जाते हैं, क्योंकि पहली बार अपराधी के लिए दंड पशुओं के प्रति क्रूरता (पीसीए) अधिनियम, 1960 के तहत केवल 50 रुपये है।

शहरों में बनाई जाएंगी गोशालाएं

केंद्रीय मंत्री रूपाला ने पशु कल्याण बोर्ड का एक पोर्टल लॉन्च किया, जो पशु कल्याण में लगे लोगों के साथ-साथ फिल्म शूटिंग में जानवरों का उपयोग करने वालों को ऑनलाइन स्वीकृति प्रदान करेगा। मंत्री ने मवेशियों की रक्षा के लिए वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने और शहरों के बाहरी इलाके में गोशालाएं बनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Next Post

आईसीएमआर की चेतावनी: भारत को अमेरिका के मुकाबले ज्यादा खतरा, आयोजनों व पर्यटकों से तीसरी लहर की संभावना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2021। देश में कोरोना की रफ्तार भले धीमी हुई है मगर कोरोना की तीसरी लहर का खतरा अब भी टला नहीं है। आईसीएमआर ने आगाह किया है कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या और सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों में भीड़ तीसरी लहर […]

You May Like

श्रद्धा से श्रिया तक नथ का नूर, गणेश उत्सव में सितारों ने दिखाया देसी ग्लैमर....|....परेश रावल ने बदली फिजियोथेरेपी की तस्वीर....|....ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया