आईसीएमआर की चेतावनी: भारत को अमेरिका के मुकाबले ज्यादा खतरा, आयोजनों व पर्यटकों से तीसरी लहर की संभावना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2021। देश में कोरोना की रफ्तार भले धीमी हुई है मगर कोरोना की तीसरी लहर का खतरा अब भी टला नहीं है। आईसीएमआर ने आगाह किया है कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या और सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों में भीड़ तीसरी लहर के खतरे को बढ़ा सकती है। इस रिपोर्ट में भीड़भाड़ और सामूहिक आयोजनों से बचने की सलाह दी गई है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, भारत में जनसंख्या का घनत्व को देखते हुए यहां कोरोना के फैलने का खतरा अमेरिका से ज्यादा है। ऐसे में यह तीसरी लहर के खतरे को 103 फीसदी तक बढ़ा सकता है। त्योहारी माहौल और छुट्टियों पर सैर की वजह से महामारी का चरम चार हफ्ते पहले ही आ सकता है। ‘कोविड-19 के दौरान भारत में जिम्मेदार यात्रा’ नामक इस अध्ययन में गणितीय मॉडल के आधार पर हिमाचल प्रदेश से मिलते-जुलते हालात की  कल्पना करते हुए तीसरी लहर का अनुमान लगाया है।

यहां कोरोना की पहली और दूसरी लहरों की गंभीरता देश के अन्य हिस्से से कम थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, पर्यटकों की संख्या बढ़ने व समारोहों में भीड़ से तीसरी लहर की स्थिती गंभीर हो सकती है। 

मनाली और दार्जिलिंग का दिया उदाहरण

विशेषज्ञों के अनुसार मनाली और दार्जिलिंग जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ बढ़ने से कोरोना का खतरा बढ़ेगा। कोरोना तेजी से फैल सकता है, क्योंकि यहां की जनसंख्या की प्रतिरोधक क्षमता का देश के अन्य हिस्सों की तरह आकलन नहीं किया जा सका है। हालांकि सामाजिक दूरी, मास्क और अन्य प्रोटोकॉल का पालन करके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने पाक को फिर लगाई लताड़, कहा- एक तरफ आप शांति की बात करते, आपके पीएम लादेन को शहीद बताते हैं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2021। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। राइट टू रिप्लाई अधिकार का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर ए अमरनाथ ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक