बेगूसराय के बाद बेतिया में सिरियल फायरिंग,7 लोगों को मारी गोली, 2 की हालत गंभीर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 13 अक्टूबर 2022। बिहार में फिर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। राज्य के पश्चिमी चंपारण के बेतिया में बदमाशों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। हमले में सात लोगों को गोली लगी है। गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सातों  घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें से 2 की हालत गंभीर बताई गई है। गोलीबारी की घटना योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी के अहिरौली गांव में हुई। पुलिस के अनुसार तीन बदमाशों ने अहरौली निवासी राजा बाबू पटेल के घर पर धावा बोला। गोलीबारी आपसी रंजिश के चलते किए जाने की आशंका है। 

बाहर से बुलाए थे पेशेवर शूटर
हमले के लिए पेशेवर शूटरों को पैसा देकर बुलवाया गया था। गोलीबारी के बीच ही कुछ साहसी ग्रामीणों ने एक शूटर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। 

सातों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में राजा बाबू पटेल, विजय पटेल और रुस्तम मियां शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। गोलीबारी के आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

भारतीय महिला टीम थाईलैंड को 74 रनों से हराकर एशिया कप के फाइनल में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 अक्टूबर । आज खेले गए महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने थाईलैंड को 74 रनों से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। भारतीय महिला टीम आठवीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 7 बार […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी