भावी मतदाताओं और छात्र- छात्राओं ने भारतवर्ष की आकृति बनाकर मतदान के प्रति लोगों को किया जागरूक।

SAZID
शेयर करे

स्वतंत्र और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए कलेक्टर दुग्गा ने दिलाई शपथ।

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
एमसीबी ( सरगुजा)– कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार दुग्गा के नेतृत्व में सोमवार को स्वीप गतिविधियों के तहत शत-प्रतिशत मतदान के लिए मानव श्रंखला बनाकर निष्पक्ष मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रण लिया गया।
                            भावी मतदाताओं और छात्र छात्राओं ने भारतवर्ष की आकृति बनाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार ने विद्यालय तथा महाविद्यालय के छात्रों को स्वीप गतिविधि में हिस्सा लेने हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जो युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं वे अपना एपिक कार्ड अवश्य बनाएं और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागृत करें।
इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार दुग्गा ने स्वीप गतिविधियों के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी को शपथ दिलाई। कलेक्टर ने आगामी निर्वाचन में लोकतंत्र में अपनी संपूर्ण आस्था रखते हुए लोकतांत्रिक मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखते हुए अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ज़िला पंचायत सदस्य उषा करियाम, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनेंद्रगढ़ कृष्णमुरारी तिवारी, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, मनेंद्रगढ़ एसडीएम अभिलाषा पैकरा ज़िला खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर, मण्डल संयोजक संजय श्रीवास्तव सहित स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

अधिक कीमत पर यूरिया बेचने पर कृषि विभाग ने की बड़ी कार्यवाही

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 16 अगस्त 2023। जिले में गत दिवस कुछ उर्वरक विक्रेताओं द्वारा उचित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय की जानकारी मिली थी। जिस पर कृषि विभाग की संचालक ने संज्ञान लेते हुए संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर, संभागीय संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर, एवं उप संचालक […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च