पलामू में पीएम मोदी ने कांग्रेस-झामुमो को घेरा, दोनों पर लगाया जनता की जायदाद हड़पने की कोशिश का आरोप

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पलामू 04 मई 2024। तीसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार करने पहुंचे। झारखंड के पलामू में प्रचार के दौरान उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया। रैली में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि भाजपा और झारखंड का दिल का रिश्ता है। उन्होंने कांग्रेस और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर जनता की जायदाद को हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने कहा कि वह राज्य में रोजगार को बढ़ाना चाहते हैं।

पलामू में पीएम मोदी की रैली
पलामू में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने वोट के महत्व पर बात की। उन्होंने बताया कि 500 साल में जो नहीं हुआ, जनता के एक वोट से वो कार्य पूरा हुआ। आज आयोध्या में राम मंदिर बन गया। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “आप सभी अपने एक वोट के महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। 2014 में आपके एक वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लगी थी। आपने 2014 में अपने एक वोट से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था। आपके एक वोट ने भाजपा-एनडीए की सरकार बनाई।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “आपके इस एक वोट की ताकत से आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। 500 साल से हमारी कितनी ही पीढ़ियां संघर्ष करती रही, इंतजार करती रही, लाखों लोग शहीद हुए, 500 साल लंबा संघर्ष चला। शायद इतिहास में इतना लंबा संघर्ष कहीं नहीं हुआ, जो अयोध्या में हुआ।”

 पीएम मोदी ने कहा, “आपके एक वोट की ताकत से जम्मू कश्मीर में धारा 370 की दीवार को जमीन में गाड़ दिया गया। हमारे झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और आंध्र प्रदेश में, पशुपति से लेकर तिरुपति तक नक्सलवाद, आतंकवाद फैला कर यहां की धरती को लहूलुहान कर देता था। आपके एक वोट ने कितनी ही माताओं की आस पूरी की और इस धरती को नक्सलवादी आतंकवाद से मुक्ति दिला दी।”

कांग्रेस, झामुमो और राहुल गांधी पर साधा निशाना
रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने बताया कि एक वो स्थिति थी, जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जाकर रोती थी। आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया भर में जाकर रो रहा है। राहुल गांधी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है। पूरा हिंदुस्तान कह रहा है – मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार, मजबूत सरकार के लिए मोदी सरकार।”

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं। ये निराश-हताश लोग अब कुंठित हो गए हैं। एक कहावत है – जाके पांव न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई! कांग्रेस के शहजादे की हालत वही है।” पीएम मोदी ने बताया कि जनता की सेवा करते हुए 25 साल होने वाला है, लेकिन इस 25 वर्षों में मोदी पर एक पैसे के घोटाले का भी आरोप नहीं लगा है।

कांग्रेस और झामुमो पर जनता की जायदाद हड़पने का आरोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस के नेताओं ने भ्रष्ट्राचार से अपार धन संपदा खड़ी की है। संपत्ति हो, राजनीति हो, सब कुछ वे अपने-अपने बच्चों के लिए अर्जित कर रहे हैं। अपने बच्चों के लिए ये लिए विरासत में ढेर सारी काली कमाई छोड़ कर जाएंगे।

कांग्रेस और झामुमो पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मैं तो गरीबी का जीवन जीकर आया हूं। इसलिए, 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणा, मेरे जीवन के अनुभव ही हैं। जब आज लाभार्थियों से मिलता हूं, तो खुशी के मारे आंसू आ ही जाते हैं। ये आंसू वही समझ सकता है, जिसने गरीबी देखी हो, जिसने कष्ट में जीवन गुजारा हो।”

प्रधानमंत्री ने बताया कि वह झारखंड में रोजगार बढ़ाना चाहते हैं और यहां के लोगों के जीवन में खुशहाली लाना चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर झारखंड की जनता की जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो की नजर केवल जनता की जायदाद पर है, उन्हें इसके अलावा कुछ नहीं दिखता। 

प्रधानमंत्री ने बताया कि जब देश का संविधान बन रहा था, तब यह तय किया गया था कि धर्म के आधार पर किसी को भी आरक्षण नहीं दिया जाएगा। अब कांग्रेस, झामुमो और आरजेडी सब मिलकर आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों के आरक्षण में डाका डालकर उसे धर्म के आधार पर मुसलमानों को देना चाहते हैं। पीएम मोदी ने आश्वासन दिया कि जब तक वह जिंदा है, तब तक दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के आरक्षण में से रत्तीभर भी वह धर्म के आधार पर उनके वोटबैंक को नहीं देने देंगे।

Leave a Reply

Next Post

एल्विश यादव पर ईडी का एक्शन, नोएडा पुलिस की एफआईआर पर दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 मई 2024। प्रवर्तन निदेशालय ने मनोरंजक दवा के रूप में सांप के जहर के संदिग्ध उपयोग के आरोप में यूट्यूबर सिद्धार्थ यादव उर्फ ​​एल्विश यादव और कुछ अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले महीने उत्तर […]

You May Like

'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर....|....सरकार को सौंपे 5 लाख पौधे, ग्रीन गड़चिरोली मिशन को मिली नई उड़ान....|....छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद