बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव, अनुराग बाजपेयी बने अध्यक्ष

admin
शेयर करे

380 वोटों से दर्ज की जीत, धनंजय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेक सचिव और राधा कनिष्ठ महिला उपाध्यक्ष निर्वाचित

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर, 27 जुलाई 2026। बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अधिवक्ता अनुराग बाजपेयी अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी को 380 वोटों से हराया। अध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं धनंजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधा रजक कनिष्ठ महिला उपाध्यक्ष और विवेक पांडेय सचिव पद पर निर्वाचित हुए। शनिवार को हुए मतदान में 2446 पंजीकृत मतदाताओं में से 1819 वकीलों ने वोट डाले। इससे पहले शुक्रवार को 17 अधिवक्ताओं ने डाक मतपत्र से मतदान किया था। मतदान के बाद सुरक्षा के लिए मतपेटियों को सिविल लाइन थाना में रखा गया था।

सुबह से लेकर देर शाम तक चली मतगणना

रविवार सुबह प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मतपेटियों को मतगणना स्थल जिला न्यायालय परिसर लाया गया, जिसके बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। देर शाम तक चली मतगणना के बाद सभी प्रमुख पदों के परिणाम घोषित किए गए।

अनुराग वाजपेयी बने अध्यक्ष

अध्यक्ष पद पर अनुराग बाजपेयी ने 380 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस पद के लिए अनुराग बाजपेयी, चंद्रशेखर बाजपेयी, संदीप कुमार द्विवेदी और टी.आर. निराला मैदान में थे। जीत की घोषणा होते ही जिला न्यायालय परिसर में जश्न का माहौल बन गया। वकीलों और समर्थकों ने रंग-गुलाल उड़ाकर और फूल-मालाएं पहनाकर अनुराग बाजपेयी का जोरदार स्वागत किया।

धनंजय सिंह बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विवेक पांडेय सचिव बने

इस चुनाव में धनंजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधा रजक उपाध्यक्ष (कनिष्ठ महिला), सचिव पद के लिए विवेक पांडेय ने जीत हासिल की। इसी तरह शंकर चतुर्वेदानी सह सचिव, मनोज सिंह ठाकुर ग्रंथालय सचिव और श्वेता शास्त्री कोषाध्यक्ष, सचिन दिघ्रस्कर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव पद पर निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी के लिए महिला आरक्षित पद पर हेमलता साहू और प्रतीक्षा सिंह निर्वाचित हुईं।

हनुमान मंदिर में लिया आशीर्वाद, समर्थकों ने मनाया जश्न

परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। इसके बाद सभी विजयी प्रत्याशी न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना कर जीत के लिए आशीर्वाद लिया। पूरे न्यायालय परिसर में दिनभर चुनावी सरगर्मी और परिणामों को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा।

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अहम मुद्दा

अनुराग वाजपेयी ने कहा कि अधिवक्ताओं के चुनाव में जीत के लिए कोई आश्वस्त नहीं होता। मेरी जीत वकीलों का प्यार है, सीनियर और जूनियर के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। उनका यह कर्ज जीवन भर उतार नहीं पाऊंगा। प्राथमिकता रहेगी कि कोर्ट में वकीलों का सम्मान हो, इसके लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लिए सभी मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे। वहीं, जूनियरों व महिलाओं के लिए समूचित बैठक व्यवस्था जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

अतिक्रमण से रुकी जल निकासी

शेयर करेलगातार बारिश से सैकड़ों एकड़ धान के खेत जलमग्न, किसानों ने मुआवजा मांगा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर, 27 जुलाई 2026। जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश का सबसे बड़ा असर अब खेती-किसानी पर दिखाई देने लगा है। शहर से लगे कोनी और सेंदरी क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न हो […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात