एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स से इसरो ने किया करार, जीसैट-20 उपग्रह को अंतरिक्ष में पहुंचाएगा फाल्कन-9 रॉकेट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 04 जनवरी 2024। इसरो के 4.7 टन वजनी उपग्रह जीसैट-20 को अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स का रॉकेट फाल्कन 9 अंतरिक्ष में ले जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी की व्यावसायिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लि. (एनएसआईएल) ने बुधवार को पहली बार स्पेसएक्स की सेवाएं लेने की घोषणा की। यह प्रक्षेपण साल की दूसरी तिमाही में हो सकता है।

इसरो के पास इस समय सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-एमके3 है। यह चार हजार किलो वजनी उपग्रह जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में ले जा सकता है। जीसैट-20 इस क्षमता से 700 किलो अधिक वजनी है। इसी वजह से पहली बार एलन मस्क की स्पेस एजेंसी स्पेसएक्स की सेवाएं ली जा रही हैं। फाल्कन-9 रॉकेट 8,300 किलो वजनी उपग्रह जीटीओ में पहुंचा सकता है।

इसरो बना रहा 10 टन क्षमता का रॉकेट
इस बार की तरह भारत को लंबे समय तक विदेशी रॉकेटों के भरोसे नहीं रहना होगा। मौजूदा रॉकेटों की सीमित क्षमता से आगे बढ़ते हुए भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी अगली पीढ़ी का लॉन्च व्हीकल (एनजीएलवी) विकसित करने में जुटी है। एनजीएलवी में 10 हजार किलो वजनी उपग्रह या उपकरण जीटीओ में ले जाने की क्षमता होगी।

अंडमान व लक्षद्वीप तक मिलेंगी उपग्रह से सेवाएं
जीसैट-20 एक संचार उपग्रह है। जल्द ही इसका नया नामकरण जीसैट-एन2 किया जाएगा। इसके जरिए ब्रॉडबैंड, उड़ान के दौरान व सामुद्रिक संचार (आईएफएमसी) और सेल्यूलर बैकहॉल सेवाओं से जुड़ी जरूरतें पूरी होंगी। इसमें केए-केए बैंड हाई थ्रूपुट सैटेलाइट (एचटीएस) क्षमता होगी, जिसे 48 जीबीपीएस माना जा रहा है। इससे एक साथ 32 बीम प्रसारित करने की क्षमता मिलेगी। जीसैट-20 देश के दूरदराज क्षेत्रों को कवर कर सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

आत्मनिर्भर भारत उत्सव के उद्घाटन पर बोले पीयूष गोयल: भारत को आत्मनिर्भर बनाना हमारी जिम्मेदारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 04 जनवरी 2024। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आत्मनिर्भर भारत उत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, भारत को आत्मनिर्भर बनाना हमारी जिम्मेदारी है। आत्मनिर्भर भारत का मतलब यह नहीं है कि हम दूसरों के लिए […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान